हरियाणा में जाम से ईपीई पर बढ़ी वाहनों की लंबी कतार

कृषि कानून के विरोध में हरियाणा में किसानों के हाईवे जाम करने से ईपीई पर वाहनों की कतार लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:56 PM (IST)
हरियाणा में जाम से ईपीई पर बढ़ी वाहनों की लंबी कतार
हरियाणा में जाम से ईपीई पर बढ़ी वाहनों की लंबी कतार

बागपत, जेएनएन। कृषि कानून के विरोध में हरियाणा में किसानों के हाईवे जाम करने से ईपीई पर बागपत आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इससे टोल बूथों पर घंटों जाम लगा रहा।

वाहन चालकों के मुताबिक बुधवार दोपहर को किसानों ने हरियाणा के सिघु बार्डर पर जाम लगाया। इससे हरियाणा से होकर दिल्ली जाने वाले राहगीरों को परेशानी हुई। सभी राहगीर अपने वाहन लेकर ईपीई से होते हुए दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे 709बी पर पहुंचे। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से मवीकलां में दोनों तरफ बाहर जाने वाले टोल बूथों पर कतार लगी रही। पहले निकलने को लेकर वाहन एक दूसरे से टकराए। जैसे-तैसे कर्मचारियों ने फंसे वाहनों को कतार में लगवाकर बूथ पार कराए। ईपीई से दिल्ली एनएच पर आने के बाद वाहनों के कारण पाठशाला चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

टोल मैनेजर प्रफुल्ल माहेश्वरी का कहना है कि अचानक ट्रैफिक बढ़ने का कारण वाहन चालकों ने हरियाणा में जाम लगना बताया। पहली बार टोल बूथ पर इतना ट्रैफिक एक साथ देखने को मिला। कार नाले के पुल की दीवार से टकराई, चालक घायल

मंगलवार रात को दिल्ली के हर्ष विहार से नगर में बारात आई थी। रात करीब दो बजे चालक अमित कार लेकर पाठशाला बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर गंदे नाले के पुल की दीवार से टकराई। दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना था।

हादसे में पुल की दीवार टूट गई। साथ ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, चालक को भी चोट लगी। गनीमत रही कि दीवार टूटने के साथ कार नाले में न गिरी। बरातियों ने चालक को इलाज कराया। बुधवार सुबह ट्रैक्टर की मदद से कार को बीच रास्ते से किनारे पर खड़ा कराया गया।

chat bot
आपका साथी