हरियाणा से वाहनों को चेकिग के बाद यूपी में दी एंट्री

लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद से ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ईपीई पर डेरा डाले रखा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 07:20 PM (IST)
हरियाणा से वाहनों को चेकिग के बाद यूपी में दी एंट्री
हरियाणा से वाहनों को चेकिग के बाद यूपी में दी एंट्री

बागपत, जेएनएन। लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद से ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ईपीई पर डेरा डाले रखा। हरियाणा से आने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच कर पुलिस ने यूपी में एंट्री करने दी। दिन भर एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति रही। बीच-बीच में पुलिस मार्ग रोकती तो दूर तक वाहनों की कतार लग जाती थी।

लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की मौत होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने डीएम कार्यालय घेरने की घोषणा की थी। इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रमाला में दिल्ली-यमुनोत्री एनएच को ही जाम कर दिया था। पुलिस प्रशासन की कोशिश के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला था। इसके बाद बागपत प्रशासन चौकन्ना हो गया था। सिघु बार्डर से किसान आंदोलन के नेताओं के लखीमपुर जाने के इनपुट मिले, तो पुलिस ने रात में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर डेरा डाल लिया। पुलिस ने यमुना पुल के पास हरियाणा से यूपी में एंट्री करने वाले वाहनों की सघन चेकिग की। चेकिग के बाद ही वाहनों को एंट्री करने दी। इससे ईपीई पर दिन भर जाम की स्थिति बनी है। बीच बीच में पुलिस बैरिकेडिग कर वाहनों को रोक देती थी। इस कारण भी राहगीरों को परेशानी हुई। शाम के समय पुलिस ईपीई से हटी, तो आवागमन बहाल हो सका। राहगीरों को हुई परेशानी

ईपीई पर सुबह से शाम तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीरों को खासी परेशानी हुई। सर्वाधिक परेशानी उस वक्त हुई जब राहगीरों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल सका। बच्चों को भी तपती धूप में पानी के लिए बिलबिलाते देखा गया। पुलिस ने बच्चों की हालत देख पानी की व्यवस्था कराई। जब निकलवाई बाइक तो बिफरे राहगीर

पुलिस ने दोपहर में हरियाणा की तरफ से आ रहे वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया। राहगीरों ने पुलिस ने बैरिकेड हटाने की मांग की, परंतु पुलिस नहीं मानी। एक बाइक सवार ने पुलिस से वार्ता की तो उसे बैरिकेड हटाकर जाने दिया। इस पर राहगीर बिफर गए। हंगामा करने लगे तो पुलिस ने बाइक सवार के भाई संग हादसा होने की जानकारी दी, तो सभी शांत हुए। रांग साइड दौड़ाए वाहन

पुलिस ने जैसे ही बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका तो कुछ कार सवार वापस मुड़कर रांग साइड से गाजियाबाद की तरफ बढ़ने लगे। यह देख पुलिस ने सभी वाहनों को रोककर वापस भेजा। यहां भी राहगीरों ने हंगामा किया तो पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद वाहनों को लेकर चालक वापस लौटे। थपथपाई पीठ

शाम को डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन यमुना पुल पर पहुंचे। दिन भर कड़ी मेहनत कर वाहनों की जांच कर रही पुलिस का उत्साहवर्धन कर पीठ भी थपथपाई।

chat bot
आपका साथी