श्रद्धालुओं की बस पर हमला करने के आठ आरोपितों को मिली जमानत

ग्राम बड़ागांव के जैन मंदिर में पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं का गत 15 अगस्त को शिकंजी पीते समय विवाद हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 09:20 PM (IST)
श्रद्धालुओं की बस पर हमला करने के आठ आरोपितों को मिली जमानत
श्रद्धालुओं की बस पर हमला करने के आठ आरोपितों को मिली जमानत

बागपत, जेएनएन। ग्राम बड़ागांव के जैन मंदिर में पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं का गत 15 अगस्त को शिकंजी पीते समय ठेली वालों से विवाद हुआ था।

आरोप लगाया था कि ठेलीवालों ने अपने स्वजन व साथियों के साथ मिलकर उनकी बस पर पथराव कर आगजनी का प्रयास किया। इसको लेकर हंगामा हुआ था। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया गया। खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।

वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल सिंह नेहरा का कहना है कि जेल में बंद आठ आरोपित शराफत, सोनू, शहजाद, अरशद, नदीम निवासीगण ग्राम बड़ागांव, जफरुद्दीन, सादिल व हासिम निवासीगण कस्बा खेकड़ा की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एडीजे शैलेंद्र पांडेय की अदालत ने अर्जी पर सुनवाई कर उसको स्वीकार किया है। दुष्कर्म मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि तीन अभी फरार है।

बिनौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से बामनौली निवासी रिश्तेदार ने तीन वर्ष पूर्व उसे तमंचा दिखा कर दुष्कर्म किया था। जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई थी और उसने बच्चे को भी जन्म दिया था। महिला को युवक ने पहले शादी करने का झांसा देकर घर रखा बाद में उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित बामनौली निवासी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी