पहले उत्तर प्रदेश का पर्यायवाची अपराध था, अब विकास : मोहित बेनीवाल

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:32 PM (IST)
पहले उत्तर प्रदेश का पर्यायवाची अपराध था, अब विकास : मोहित बेनीवाल
पहले उत्तर प्रदेश का पर्यायवाची अपराध था, अब विकास : मोहित बेनीवाल

बागपत, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। पहले रूस और जर्मनी तक में उत्तर प्रदेश का पर्यायवाची अपराध था, लेकिन अब विकास है।

गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर में किस तरह की पंचायत होती है और किस तरह के नारे लगते है। हमारी समझ से परे है, लेकिन प्रदेश सरकार किसान, मजदूर के लिए काम कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार में कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना है। कांग्रेस और सपा सरकार में जातिवाद और परिवार पर ही चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के ऐसे जयकारे लगाए कि आवाज दिल्ली से लखनऊ और अफगानिस्तान, केरल से बंगाल तक पहुंचे।

इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में मोहित बेनीवाल ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पूछे सवाल पर कहा कि राहुल बाबा जमीन पर आकर लोगों का हालचाल जाने। घर में एयर कंडीशन में बैठकर करके ट्वीट करके और प्रेस नोट जारी करने से राजनीति नहीं चलती है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को राजनीतिक दल बनाकर के चुनाव लड़ने की बात कहीं।।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह और संचालन जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, हिमांशु मित्तल, योगेश त्रिपाठी, राजीव तोमर, प्राचार्य अनिल चौहान, कुलदीप भारद्वाज, राजेश चौहान, बृजमोहन गौतम, विजयवती पंवार, अनिता खोखर, अजय शर्मा, शंशाक मलिक, प्रभात तोमर, पवन शर्मा मौजूद रहे। विधायक ने दिया विवादित बयान

बागपत विधायक योगेश धामा ने विवादित बयान दिया। कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकार को लाकर, क्या देश को तालिबान बनाओगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

chat bot
आपका साथी