कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल की चिता

चौगामा क्षेत्र से होकर जा रही कृष्णा नदी का जलस्तर दो दिन से बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM (IST)
कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल की चिता
कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल की चिता

बागपत, जेएनएन। चौगामा क्षेत्र से होकर जा रही कृष्णा नदी का जलस्तर दो दिन से बढ़ रहा है, जिससे नदी का पानी किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में भरने लगा है। फसल में पानी भरने से किसानों को फसल बर्बादी कि चिता सताने लगी है।

चौगामा क्षेत्र से होकर बह रही कृष्णा नदी का जलस्तर दो दिन से बढ़ता जा रहा है, जिससे नदी में उफान आने से उसका पानी बाहर निकलकर खेतों में खड़ी फसलों में घुसने लगा है। क्षेत्र के गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल, बामनौली, रहतना, मांगरौली, दादरी, रंछाड़ आदि के जंगल में पानी फसलों में घुस रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर रहा है। जिससे गन्ने की फसल को तो अधिक नुकसान नहीं है लेकिन ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग, तिल आदि की फसलों को नुकसान होगा। जिस तरह नदी में दो दिन से पानी बढ़ रहा है, उससे लग रहा है कि अभी और पानी बढ़ने की आशंका बनी है। हालांकि कुछ किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए नदी का पानी अपने खेतों में घुसने से रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं। अ‌र्द्धविक्षिप्त वृद्धा को पुलिस ने स्वजन को सौंपा

रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह पुलिस को एक अ‌र्द्धविक्षिप्त वृद्ध महिला लावारिस हालत में घुमते हुए मिली थी।

रविवार रात को कोतवाली पुलिस की एक टीम महिला को स्वजन की तलाश करने के लिए पहुंची।

करीब चार घंटे टीम वृद्धा को साथ लेकर गली गली भटकती रही। सुबह करीब तीन बजे वेलकम थाना के पास पहुंचकर महिला ने पास वाली गली में जाने की बात कही। कई गलियों को छानते हुए महिला एक घर के बाहर रुक गई। टीम ने दरवाजा खटखटाया तो स्वजन बाहर आए और महिला को देखकर आंखों से आंसू बह निकले। महिला राम दुलारी पत्नी बंशीलाल है। बेटे शेखर ने बताया कि उसकी मां रात में किसी समय घर से निकल गई थी। महिला कांस्टेबल मीनू धीमान का खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक ने उन्हें सम्मानित करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी