आक्सीजन न मिलने से तोड़ा दम

बुखार से पीड़ित रटौल के व्यक्ति की आक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। गांव निवासी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM (IST)
आक्सीजन न मिलने से तोड़ा दम
आक्सीजन न मिलने से तोड़ा दम

बागपत, जेएनएन। बुखार से पीड़ित रटौल के व्यक्ति की आक्सीजन न मिलने से मौत हो गई।

गांव निवासी निजामूद्दीन (45) पुत्र नूर हसन को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। स्वजन गांव में ही उसका इलाज करा रहे थे। दो दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार शाम उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। स्वजन ने आक्सीजन सिलेंडर लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। रात में ही स्वजन इलाज के लिए गाजियाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, परंतु किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया। इसके बाद व्यक्ति को लेकर स्वजन घर लौट गए। शुक्रवार दोपहर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। स्वजन का कहना है कि अगर आक्सीजन की व्यवस्था होती तो शायद नूर हसन की जान नहीं जाती। मेरठ के अस्पताल में व्यक्ति की मौत, पत्नी भर्ती

कोरोना संक्रमित होने पर कोविड एल-टू अस्पताल से रेफर हुए व्यक्ति की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, व्यक्ति की पत्नी का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी से इन्कार किया।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की युवती की शादी जिले के ही युवक से हुई थी। काफी दिन से दोनों दिल्ली स्थित मकान में रहते थे। बीते दिन दोनों वहीं संक्रमित हुए। जिला अस्पताल पहुंचने पर दोनों को कोविड-19 एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर व्यक्ति को मेरठ अस्पताल भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। पता लगने पर व्यक्ति के स्वजन व ससुरालीजन में कोहराम मचा है।

इस संबंध में सीएमओ डा. आरके टंडन ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि पोर्टल पर अपलोड होने के बाद ही जानकारी मिलेगी।

chat bot
आपका साथी