यमुना नदी देखने पहुंचे डीएम पिलर के पास नहीं मिला पानी

गंगा के उफान पर है और बिजनौर और मेरठ के हस्तिनापुर में बाढ़ तबाही मचा रही है। वहीं जिलाधिकारी बागपत राजकमल यादव सोमवार को गाजियाबाद की सीमा से सटे अलीपुर बांध पर जल स्तर जांचने पहुंचे तो उन्हें पानी नदारद मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:42 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:42 PM (IST)
यमुना नदी देखने पहुंचे डीएम पिलर के पास नहीं मिला पानी
यमुना नदी देखने पहुंचे डीएम पिलर के पास नहीं मिला पानी

बागपत, जेएनएन: गंगा के उफान पर है और बिजनौर और मेरठ के हस्तिनापुर में बाढ़ तबाही मचा रही, वहीं अब यमुना को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। सोमवार को डीएम राज कमल यादव गाजियाबाद की सीमा से सटे अलीपुर बांध पर यमुना का जल स्तर देखने पहुंचे। यमुना पुल के जिस पिलर पर जल स्तर मापने का स्केल बना रखा है, उस पिलर के आसपास भी पानी नहीं मिला। हां! चंद कदम दूर अवश्य नदी का पानी बहता मिला। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने को तैयारी मुकम्मल रखने की हिदायत दी। प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण प्लान बनाया हुआ है। यमुना में बाढ़ आने पर किनारे के 22 गांवों को खतरा रहता है। आए दिन हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर प्रशासन चौकन्ना है।

सहकारी चीनी मिल में पौधारोपण किया

संवाद सूत्र, रमाला: सहकारी चीनी मिल रमाला में प्रधान प्रबंधक डाक्टर आरबी राम व छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने चीनी मिल परिसर में पौधारोपण किया। सोमवार को विधायक मिल में पहुंचे। वहां प्रधान प्रबंधक के साथ मिलकर मिल परिसर में जामुन, आम, अमरूद आदि के पौधे रोपे। विधायक ने कहा कि विश्व योग दिवस पर हमें योग के साथ-साथ पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से मुक्त करना है। प्रधान प्रबंधक ने कहा कि पेड़ पौधे हमें फल व छाया के साथ-साथ आक्सीजन भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों व मिल अधिकारियों को अपने घरों में 10 पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सीसीओ अजय यादव, सुमित पंवार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी