डीएम ने ली दूसरी डोज, 2706 लोगों का वैक्सीनेशन

कोरोना से वैक्सीनेशन ही बचाव है जिसे देखते हुए अब लोगों में टीका लगवाने के लिए उत्साह बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:16 PM (IST)
डीएम ने ली दूसरी डोज, 2706 लोगों का वैक्सीनेशन
डीएम ने ली दूसरी डोज, 2706 लोगों का वैक्सीनेशन

बागपत, जेएनएन। कोरोना से वैक्सीनेशन ही बचाव है, जिसे देखते हुए अब लोगों में टीका लगवाने के लिए उत्साह बढ़ रहा है। केंद्रों पर पहुंचकर लोग टीका लगवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वो पूरा हुआ। विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए 27 सत्र लगाए गए थे, जिसमें 2700 का लक्ष्य निर्धारित किया था। कुल 2706 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

बागपत सीएचसी में 600 के सापेक्ष 494, बड़ौत में 400 के सापेक्ष 560, बिनौली में 500 के सापेक्ष 470, छपरौली में 400 के सापेक्ष 386, खेकड़ा में 326 और पिलाना सीएचसी में 400 के सापेक्ष 470 को टीकाकरण किया गया है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों में अब उत्साह है। शुरुआत में तो थोड़ा भ्रांतियां थीं, लेकिन अब जागरूक हो गए हैं।

वहीं, जिलाधिकारी राजकमल यादव ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में आज जिला अस्पताल बागपत में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण कराया। वातावरण की शुद्धि को निरपुड़ा में यज्ञ

निरपुड़ा गांव में पट्टी हाड़वान में स्थित बंगले वाले बाबा की समाधि पर मंगलवार को वातावरण शुद्धि के लिए गांव में यज्ञ किया गया। यज्ञ में गांव के लोगों ने हिस्सा लिया।

कोरोना संक्रमण व बुखार के बढ़ते प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए निरपुड़ा गांव में सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा प्रवेंद्र आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ करने से मनुष्य के दुख दूर होते हैं। गांव में फैली महामारी को यज्ञ से दूर किया जा सकता है। वातावरण की शुद्धि के लिए प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। इस दौरान विवेक राणा, इंद्रपाल, विजेंद्र राणा, सोनू राणा, जयवीर, मास्टर बाबूराम, इंद्रपाल पहलवान, सुखबीर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी