डीएम को गन्ना तौल मानकों की जानकारी न दे सके लिपिक

डीएम ने बागपत गन्ना मिल के काठा मार्ग पर तौल केंद्र डी का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:37 PM (IST)
डीएम को गन्ना तौल मानकों की जानकारी न दे सके लिपिक
डीएम को गन्ना तौल मानकों की जानकारी न दे सके लिपिक

बागपत, जेएनएन। डीएम ने बागपत गन्ना मिल के काठा मार्ग पर तौल केंद्र डी का निरीक्षण किया। लिपिक के तौल मानकों के संतोषजनक जवाब नहीं देने से डीएम नाराज हुई। केंद्र पर केंद्र का नाम व लिपिक का नंबर लिखवाने के निर्देश दिए।

गन्ना तौल केंद्र पर आए दिन घटतौली की शिकायतें मिलती रहती हैं। आए दिन केंद्र पर किसान हंगामा भी करते हैं। शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम ने बागपत गन्ना मिल के खेकड़ा-डी तौल केंद्र का जायजा लिया। तौल की माप करने को डीएम ने अपनी गाड़ी का वजन कराया। उसके बाद लिपिक पवन कुमार ने तौल के मानकों के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीएम नाराज हुईं। लिपिक को केंद्र पर केंद्र का नाम व लिपिक का नाम, नंबर लिखवाने के निर्देश दिए। मौजूद किसानों से जानकारी करते हुए किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की। डीएम ने वीडियो काल से जाना मरीजों का हाल

डीएम ने कोविड अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों का वीडियो काल कर हाल जाना। उन्होंने स्टाफ को मरीजों के इलाज में कोई भी कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 एल-1 व एल-2 अस्पताल का भ्रमण किया। स्टाफ से मरीजों की संख्या व स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली। इसके बाद वीडियो काल कर भर्ती समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका व अन्य मरीजों से बात की। सभी के फीडबैक बेहतर मिलने पर स्टाफ का उत्साह बढ़ाया। साथ ही मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

टीम ने की सैंपलिग

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली नेशनल हाईवे पर दो शिफ्ट में दिल्ली से आने वाले राहगीरों की जांच की। दोनों शिफ्ट में टीम ने 100 लोगों की जांच की। कोई व्यक्ति पाजिटिव नहीं मिला। उधर खेकड़ा के जैन कालेज रोड पर भी टीम ने अभियान चलाकर 140 लोगों की जांच की।

chat bot
आपका साथी