डीआइजी पहुंचे बागपत जेल, मचा हड़कंप

डीआइजी पहुंचे बागपत जेल मचा हड़कंप बागपत जेएनएन। डीआइजी औचक निरीक्षण को जेल पर पहुंचे तो स्टाफ संग बंदियों में भी हड़कंप मच गया। बैरकों की जांच कराने के बाद करीब तीन घंटे जेल स्टाफ की क्लास ली। सुरक्षा व व्यवस्थाएं बनाए रखने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:32 PM (IST)
डीआइजी पहुंचे बागपत जेल, मचा हड़कंप
डीआइजी पहुंचे बागपत जेल, मचा हड़कंप

बागपत, जेएनएन। डीआइजी औचक निरीक्षण को जेल पर पहुंचे, तो स्टाफ संग बंदियों में भी हड़कंप मच गया। बैरकों की जांच कराने के बाद करीब तीन घंटे जेल स्टाफ की क्लास ली। सुरक्षा व व्यवस्थाएं बनाए रखने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सोमवार रात डीआइजी अखिलेश कुमार औचक निरीक्षण को जिला कारागार पहुंचे। डीआइजी को देख स्टाफ में हड़कंप मच गया। सभी आनन-फानन में अपने अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचे। डीआइजी ने अधीक्षक सुरेश सिंह व स्टाफ को साथ लेकर बैरकों की तलाशी कराई। बंदियों से हालचाल लेकर मिल रही सुविधा का जायजा व परेशानियों को भी जाना। बंदियों ने सभी कुछ ठीक बताया। इसके बाद कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त देखे। अधीक्षक के मुताबिक सभी व्यवस्थाएं देखी। करीब तीन घंटे स्टाफ की क्लास लेकर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दुरूस्त बनाए रखने के लिए आश्वयक दिशा निर्देश दिए। बंदियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने व कोरोना वायरस से बचाव के लिए साबुन से हाथ धोने व बैरकें समय-समय पर सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी