श्रद्धालुओं ने अपनाया उत्तम अकिचन धर्म

दशलक्षण पर्व के तहत शनिवार को जैन कालेज रोड स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में जलाभिषेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:10 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने अपनाया उत्तम अकिचन धर्म
श्रद्धालुओं ने अपनाया उत्तम अकिचन धर्म

बागपत, जेएनएन। दशलक्षण पर्व के तहत शनिवार को जैन कालेज रोड स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारी रवि कुमार जैन ने भगवान को जलाभिषेक कराया। इसके बाद शांतिधारा की क्रिया हुई। स्त्रोत विधान में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। भगवान को विधान में 48 अ‌र्घ्य समर्पित कर श्रद्धालुओं ने मंगल की कामना की। धर्मचर्चा में ब्रह्मचारी रवि कुमार ने श्रद्धालुओं को उत्तम आकिचन धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रद्धालु प्रवीण जैन, संभव जैन, प्रासुक जैन, अभिषेक जैन, आयुष जैन, आकृत जैन, पुष्पा जैन, मधू जैन, सविता जैन ने उत्तम अकिचन धर्म दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। रात को मंदिर में प्रश्न मंच व छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। छोटा बाजार स्थित भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर व बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में भी श्रद्धालुओं ने कोरोना के नियमों का पालन कर भगवान का पूजन किया। सभी ने उत्तम आकिचन धर्म अंगीकार किया। अकिचन धर्म धारण कर होगी सुख प्राप्ति: महेश

बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में दशलक्षण पर्व के नवम सोपान उत्तम अकिचन धर्म के पावन प्रसंग पर पंडित महेश शास्त्री ने कहा कि यह जीव दर्पण में अपना प्रतिबिब देखता है, लेकिन वास्तविक प्रतिबिब आपकी आत्मा में विद्यमान है, इसलिए अंत:करण के दर्पण में सत्य के दर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।

मानव जीवन कमल पुष्प पर स्थित ओस की बूंदों के स²श है। सूर्योदय होते ही सूर्य की पहली किरण ही ओस के अस्तित्व को समाप्त कर देती है। अत: उचित है कि सूर्य के सुख आने से पहले ही हम सीप के मुख में पहुंचकर मोती बन जाए। अकिचन धर्म धारण कर चितरंजन सुख प्राप्त कर ले। आकिचन धर्म का आशय यही है कि ब्रह्य से रहित आत्म साधना से सहित होना चाहिए। उधर, बिनौली के श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की। इस अवसर पर रविद्र जैन, नीरज जैन, पारस जैन, सरिता जैन, सीता जैन, राकेश जैन, लोकेश जैन, वकीलचंद, संजीव कुमार जैन, सचिन जैन, बिजेंद्र जैन आदि मौजूद रहे है।

chat bot
आपका साथी