विकास ढूंढ रहे शबगा के लोग

शबगा गांव के लोग विकास कार्यो से जुड़ी व्यवस्था से नाराज हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:48 PM (IST)
विकास ढूंढ रहे शबगा के लोग
विकास ढूंढ रहे शबगा के लोग

बागपत, जेएनएन। शबगा गांव के लोग विकास कार्यो से जुड़ी व्यवस्था से नाराज हैं। गांव में विकास को लेकर उनकी कई तरह की शिकायतें हैं। गांव में गंदगी को लेकर उन्हें ज्यादा शिकायत है। लोग गलियों में चलते हैं, तो गंदगी देख माथा ठनक जाता है। गांव में बैंक शाखा के आसपास हमेशा जलभराव रहता है। इससे बच्चों व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हरेंद्र, आदित्य, सुमेश, रामकुमार, कलवा, रमेश, उमेश कुमार आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक मंचों पर विकास कराने का ढिढोरा पीटा जा रहा है और अरबों का बजट खपाया जा रहा है, लेकिन शबगा गांव में इसी बजट का कुछ हिस्सा खर्च हुआ है, गांव को देखकर ऐसा लगता नहीं है। लोग सफाई, जलनिकासी जैसी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। ग्राम प्रधान कविता पंवार का कहना है कि जब से वह प्रधान बनी हैं, उन्होंने काफी विकास कार्य कराए हैं। एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। मतदान को सभी वोटरों तक पहुंचे पर्ची

आगामी स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

भाजपा नगराध्यक्ष अश्विनी प्रभाकर के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि एक दिसंबर को मतदान होगा। पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष सभी मतदाताओं तक मतदान की पर्चियां पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। देहात मंडलाध्यक्ष एड. हेमबीर बंसल, नवीन शर्मा, राजन जैन, नितिन सिघल, अंकुश जैन, आदेश धामा, सुमित खटाना, निखिल, निर्दोष, रामनिवास सैनी, वेदपाल आर्य, कविता देवी, रेशू जैन आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी