जकड़ता जा रहा डेंगू, बुखार भी नहीं हो रहा कम

बागपत जेएनएन। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ रहा है। हर रोज किसी ना किस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 11:53 PM (IST)
जकड़ता जा रहा डेंगू, बुखार भी नहीं हो रहा कम
जकड़ता जा रहा डेंगू, बुखार भी नहीं हो रहा कम

बागपत, जेएनएन। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ रहा है। हर रोज किसी ना किसी की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आ रही है। बुधवार को भी चार लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। दर्जनों की नमूने एडवांस में स्वास्थ्य विभाग के पास है, जिनके अगले दिन लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं वायरल फीवर से भी लोग ग्रस्त हैं।

वायरल फीवर से घर-घर में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। मलेरियां की तो किसी में पुष्टि नहीं हुई, लेकिन डेंगू लगातार लोगों को जकड़ता जा रहा है। पाजिटिव केस तो 47 पहुंच गए हैं, लेकिन इनमें अधिकांश लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सामान्य बुखार से ग्रस्त लोगों का इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है। जिला अस्पताल में जहां 1300 मरीजों का इलाज हो रहा हैं, इनमें 300 मरीज बुखार के हैं। जांच में यहां किसी को डेंगू की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। प्राइवेट में हो रही जांच में पुष्टि हो रही है। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि मेरठ लैब में नमूने भेजे जा रहे है, जहां पर लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। अभी कुछ नमूने एडवांस में भी है, जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने अपील की है लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बीमारी से बचने के लिए सावधानियां बरतनी है। डेंगू, टाइफाइड और मलेरियां मच्छरों से फैलता है। इसके लिए सभी घरों में सफाई रखें। मच्छरों के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। मच्छरदानी का इस्तेमाल हाल हाल में करें। बच्चे हो या बड़े सभी फूल बाजू की शर्ट पहने। पानी को इकट्ठा न होने दे। खानपान का भी ध्यान रखना है।

chat bot
आपका साथी