युवक पर तलवार से हमला, आरोपित गिरफ्तार

खेत से लौटते समय तलवार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:42 PM (IST)
युवक पर तलवार से हमला, आरोपित गिरफ्तार
युवक पर तलवार से हमला, आरोपित गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन: खेत से लौटते समय तलवार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

ग्राम फैजुल्लापुर निवासी राजीव ने पुलिस को बताया कि उनका चचेरा भाई प्रशांत शनिवार की शाम करीब सात बजे खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के सुभाष ने प्रशांत को देखकर गाली-गलौज की। आपत्ति करने पर प्रशांत के साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों ने प्रशांत को बचाया तो आरोपित सुभाष जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। थोड़ी देर बाद सुभाष ने प्रशांत पर तलवार से हमला किया। इससे प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर प्रशांत को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहीं आरोपित सुभाष के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

उधर कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि आरोपित सुभाष को गिरफ्तार किया गया है।

परिवार के दो पक्ष भिड़े

लगाए संगीन आरोप

बागपत: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के दो पक्ष रविवार को आपस में भिड़ गए। एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया है कि जेठ ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर घर में घुसकर गाली-गलौज, अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट की। तमंचे से आतंकित किया। पथराव कर उसे चोटिल किया। वहीं दूसरे पक्ष के व्यक्ति का कहना है कि भाई की मृत्यु के बाद 14 वर्षीय भतीजा उनके पास रहता है। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे भतीजे की माता व दूसरे भाई की पत्नी व बेटे मकान पर पहुंचे। आरोपितों ने भतीजे को जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने उस पर व उसकी पत्नी और बेटे पर हमला किया। आरोपित तमंचे, तलवार व अन्य हथियार लिए हुए थे। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि आपसी पारिवारिक विवाद है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी