पेड़ पर लटका मिला लापता किसान का शव

कई दिन से लापता एक उम्रदराज व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:26 PM (IST)
पेड़ पर लटका मिला लापता किसान का शव
पेड़ पर लटका मिला लापता किसान का शव

बागपत, जेएनएन। कई दिन से लापता एक उम्रदराज व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने जमीनी विवाद में दो पड़ोसी आरोपितों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गोठरा गांव निवासी रिछपाल (55) 15 जुलाई से लापता थे। शनिवार सुबह रिछपाल का शव गांव के ही बल्ले के नलकूप के पास शीशम के पेड़ पर रस्सी सहारे फांसी पर लटका मिला। ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया और शव को पेड़ से नहीं उतारने दिया। सीओ युवराज सिंह के समझाने पर शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिछपाल के भाई जग्गी ने बताया कि बीते दिनों गांव के कुछ लोगों ने भाई की जमीन का बैनामा कराया था। रिछपाल की पत्नी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पंचायत में 25 जुलाई को जमीन वापस करना तय हुआ था। 15 जुलाई को आरोपित पक्ष के दो लोग रिछपाल को खेत पर बुलाकर ले गए थे। रिछपाल के बेटे विपिन ने उन्हें ले जाते हुए देखा था। तभी से रिछपाल लापता थे।

आरोप है कि जमीन वापस न करनी पड़े, इसके लिए आरोपितों ने रिछपाल की हत्या की। जग्गी ने दो आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। एसडीआरएफ भी नहीं ढूंढ पाई यमुना में डूबा छात्र

यमुना में स्नान करते समय डूबे छात्र की तलाश एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।

ग्राम नैथला निवासी विनोद कुमार का 15 वर्षीय बेटा एवं दसवीं का छात्र सचिन अपने साथियों के साथ शुक्रवार को दोपहर गांव के निकट की यमुना में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान सचिन अचानक यमुना में डूब गया था। गोताखोर इरफान की टीम ने देर शाम तक यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। वहीं पुलिस और ग्रामीण यमुना किनारे डेरा हुए हैं। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि छात्र की एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर यमुना में तलाश में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी