महिला के मुंह व नाक पर काटा गला घोंटा, बमुश्किल बची जान

सबमर्सिबल पंप पर पानी भरने के विवाद में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत की गई। उसके मुंह व नाक पर काटकर दुपट्टे से गला घोंटा गया। उसकी किसी तरह जान बची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:35 PM (IST)
महिला के मुंह व नाक पर काटा गला घोंटा, बमुश्किल बची जान
महिला के मुंह व नाक पर काटा गला घोंटा, बमुश्किल बची जान

बागपत, जागरण टीम। सबमर्सिबल पंप पर पानी भरने के विवाद में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत की गई। उसके मुंह व नाक पर काटकर दुपट्टे से गला घोंटा गया। उसकी किसी तरह जान बची। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से शिकायत की गई।

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि गत दस अप्रैल की रात करीब दस बजे सबमर्सिबल पंप पर पानी भरने के विवाद में घर में घुसकर दो युवकों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। बचाव में आई उनकी पत्नी पर भी हमला किया। उनकी पत्नी के मुंह व नाक पर काटकर दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में आरोपित धमकाते हुए चले गए। शिकायत करने पर जब थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने मंगलवार को एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी अभिषेक सिंह ने बिनौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 25 हजारी गोकश इलाज के बाद कोर्ट ने भेजा जेल

संवाद सहयोगी, खेकड़ा: पूर्वी यमुना नहर पटरी पर पुलिस से मुठभेड़ में घायल हालत में पकड़े गए गोकुशी के आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस की पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हुई थी। जवाबी फायरिग में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी थी। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में पता लगा था कि वह कोतवाली में गो हत्या के दो मुकदमों में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। वह अमरोहा के सैदनंगली के ऊझारी कस्बा के कुरैशियान मोहल्ला निवासी राशिद उर्फ इमरान पुत्र भुर्रन था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धारा में चालान कर कोर्ट में पेश किया था। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने आरोपित के जेल भेजे जाने की पुष्टि की।

chat bot
आपका साथी