लॉकडाउन के बाद बाजार संग सड़कों पर भीड़

दो दिनी लॉकडाउन के बाद बाजार संग सड़कों पर भी लोगों की काफी भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:40 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
लॉकडाउन के बाद बाजार संग सड़कों पर भीड़
लॉकडाउन के बाद बाजार संग सड़कों पर भीड़

बागपत, जेएनएन। दो दिनी लॉकडाउन के बाद बाजार संग सड़कों पर भी लोगों की काफी भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर चहुंओर पुलिस का सख्त पहरा रहा। दोपहर बाद बाजार व सड़कों से भीड़ छंटनी शुरू हो गई थी।

शासन के घोषित शनिवार व रविवार के लॉकडाउन बाद सोमवार सुबह पूर्व की भांति बाजार खुला। रक्षाबंधन पर्व के कारण सुबह से ही बाजार में खरीदारी व सड़कों पर आवागमन के लिए लोगों की भीड़ शुरू हो गई थी।

त्योहार के मद्देनजर रविवार को भी शासन ने मिठाई व राखियों की दुकान को खुलने की छूट दी थी। कई घंटे बाजार में पैर रखने को भी जगह नहीं थी। वाहनों के कारण लगने जाम से ऐसी ही हाल पाठशाला व रेलवे रोड का भी रहा। राहगीर संग दुकानदारों को भी जाम से खासी परेशानी झेलनी पड़ी। त्योहार पर भीड़ में सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात रही। इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि त्योहार पर लॉकडाउन खुलने के बाद सुरक्षा के सभी बंदोबस्त पुख्ता थे। क्षेत्र में शांतिपूर्वक त्योहार मना।

chat bot
आपका साथी