साप्ताहिक क‌र्फ्यू में दुकानों पर खरीदारी करने उमड़ी भीड़

कोरोना की तीसरी लहर को लापरवाह लोग निमंत्रण दे रहे है। मास्क लगा नहीं रहे लोग अगर अब भी नहीं सुधरे तो एक बार फिर जिला कोरोना की घातक चपेट में आ सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:59 PM (IST)
साप्ताहिक क‌र्फ्यू में दुकानों पर खरीदारी करने उमड़ी भीड़
साप्ताहिक क‌र्फ्यू में दुकानों पर खरीदारी करने उमड़ी भीड़

बागपत, जेएनएन: कोरोना की तीसरी लहर को लापरवाह लोग निमंत्रण दे रहे है। मास्क लगा नहीं रहे है, ऊपर से साप्ताहिक क‌र्फ्यू का भी पालन नहीं कर रहे। दुकानदारों ने आधा शटर के नीचे सामान देते रहे।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन लापरवाह लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना वजह बाजारों में घूम रहे हैं। समय रहते इन पर काबू नहीं पाया गया तो परेशानियों का सामना करने के लिए हमें फिर तैयार रहना चाहिए।

सीएमओ डा. आरके टंडन ने कहा कि तीसरी लहर पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही है। लोगों को भी सावधानियां बरत कर इस लहर को बेअसर करना है। कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करना है।

प्रवीण बने देव सेना धर्म

प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष

संवाद सूत्र, चांदीनगर : पूरनपुर नवादा गांव स्थित आश्रम पर देव सेना संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से आश्रम महंत प्रवीण योगी महाराज को प्रदेश अध्यक्ष धर्मप्रकोष्ठ मनोनित किया। इसके अलावा डगरपुर निवासी रविद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष चुना। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण सैनी ने दोनों को मनोनयन पत्र दिया। महंत ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सदैव देव सेना से जुड़े रहेंगे और संगठन मजबूत करेंगे। उन्होंने गो हत्या रोकने के लिए सजग रहने के लिए ग्रामीणों को भी संकल्प दिलाया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया। जगदीश चंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह, टीटू, संजय चौहान, धीरेंद्र कसाना निक्की, मोहित शर्मा, शिवम शर्मा, पंकज बैसला, दीपक, श्याम, गौरव आदि शामिल रहे।

गाजीपुर बार्डर पहुंचे बागपत के किसान

बागपत: भाकियू के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दांगी के नेतृत्व में बागपत के किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। गाजीपुर बार्डर जाते समय इन

किसानों तीन कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि सरकार का कानून रद करने ही पड़ेंगे। धर्मपाल सिंह, यशपाल सिंह,

इलम सिंह, अशोक चौहान, राजेंद्र और बलजौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी