भोलेनाथ के जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ी भीड़

श्रावण माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:37 PM (IST)
भोलेनाथ के जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ी भीड़
भोलेनाथ के जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ी भीड़

बागपत, जेएनएन। श्रावण माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ रही। महिला पुरुषों के साथ बच्चे भी हाथ में जल कलश लेकर कतार में खड़े दिखे। भगवान को भांग धतूरा व बेलपत्र के साथ जलाभिषेक किया। अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से मन्नतें भी मांगी। प्रसिद्ध बाबा काले सिंह मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, अहिरान मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मठ, डूंडाहेड़ा के बालाजी मंदिर व अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाबा काले सिंह मंदिर के पुजारी अनिल गौनियाल ने बताया कि श्रावण माह भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। इस माह में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से लाए गंगाजल से पुरा महादेव मंदिर पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करते थे। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से कांवड यात्रा प्रतिबंधित है। इसलिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। जो श्रद्धालु कांवड नहीं ला सके उन्होंने मंदिर में भगवान का जलाभिषेक किया। बताया कि श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ की विशेष अर्चना करने वाले की मनोकामना बाबा जरूर पूरी करते हैं। शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने विधि-विधान से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तड़के चार बजे से ही पूजा और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। कोविड प्रोटोकाल के साथ पूजन-अर्चन किया गया।

शहर के पंचमुखी मंदिर, दुर्गा मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, पंचवटी मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर दूध, जल, गंगाजल, धतूरा, आक, दही, बिलपत्र, फल व फूल आदि चढ़ाकर जलाभिषेक किया। क्षेत्र के सभी शिवालयों में भी पारंपरिक आस्था के साथ पूजन किया गया। पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज के मुताबिक भगवान शिव को अति प्रिय सावन के सोमवार के दिन व्रत रखने से दोहरा फल प्राप्त होता है। शिव पुराण में शिवलिग की पूजा से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया है। शिवपूजन से साधक को धन-धान्य सुख-समृद्धि मिलती है। जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

chat bot
आपका साथी