गमगीन माहौल में एयरफोर्स कर्मी के शव की अंत्येष्टि

जनपद प्रयागराज में गोली लगने से मौत होने पर एयरफोर्स कर्मी की शनिवार को बागपत के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM (IST)
गमगीन माहौल में एयरफोर्स कर्मी के शव की अंत्येष्टि
गमगीन माहौल में एयरफोर्स कर्मी के शव की अंत्येष्टि

बागपत, जेएनएन। जनपद प्रयागराज में गोली लगने से मौत होने पर एयरफोर्स कर्मी की शनिवार को बागपत में पैतृक गांव में गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

बालैनी थाना क्षेत्र के ग्राम मवीकलां निवासी सागर उज्जवल प्रयागराज में मध्य वायु कमान बमरौली के कम्युनिकेशन हेडक्वार्टर तिवारी तालाब में कम्युनिकेशन स्क्वाड्रन के पद पर तैनात थे। उनकी गत 11 नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान सरकारी राइफल से गोली लगने से मौत हुई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर उनके स्वजन प्रयागराज पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह उनके शव को एयरफोर्स के जवान पैतृक गांव लेकर पहुंचे। उनके घर पर क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया। रालोद नेता डाक्टर कुलदीप उज्जवल भी पहुंचे। बाद में शव यात्रा गांव में हिडन नदी किनारे श्मशान घाट में पहुंची। एयरफोर्स के जवानों के अलावा अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। फिर कर्मचारी सागर उज्जवल के शव को उनके छोटे भाई बादल उज्जवल ने मुखाग्नि दी। वहीं, घटना से गांव में शोक की लहर है। पीड़ित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। अन्य लोग उनको सांत्वना दे रहे हैं। तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

दिन निकलते ही सुन्हैड़ा के तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने व्यक्ति के शव को तालाब से निकाला।

शनिवार सुबह तालाब में कई कुत्ते एक अज्ञात व्यक्ति के शव को नोंच रहे थे। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया। इंस्पेक्टर एमएस गिल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने व्यक्ति के शव को तालाब से बाहर निकाला। व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष और सफेद ग्रे रंग की पैंट, नीली सफेद धारीदार शर्ट पहने हुए है। पुलिस ने आसपास के थाना कोतवाली में भी व्यक्ति के फोटो पहचान के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी