जिले में 14500 को हुआ कोरोना टीकाक रण

जिले में रिकार्ड तोड़ टीकाकरण लोगों को किया गया। आज तक इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:35 PM (IST)
जिले में 14500 को हुआ कोरोना टीकाक रण
जिले में 14500 को हुआ कोरोना टीकाक रण

बागपत, जेएनएन। जिले में रिकार्ड तोड़ टीकाकरण लोगों को किया गया। आज तक इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीका नहीं लगाया गया। लक्ष्य से भी 2500 अधिक लोगों टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर 53 सत्र लगाए गए थे।

वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान को गति नहीं मिल रही थी। किसी न किसी स्वास्थ्य केंद्रों पर लोग हंगामा कर रहे थे। कम संख्या में लोगों को कोरोना से सुरक्षा दी जा रही थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने आगे-पीछे के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 53 सत्रों में 14500 लोगों को टीकाकरण किया गया। 12000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन लक्ष्य से भी 2500 लोगों को अधिक वैक्सीनेशन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपा सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पर लक्ष्य से अधिक लोगों को टीकाकरण किया गया है। बागपत सीएचसी क्षेत्र में 3096, बड़ौत में 3236, बिनौली में 2443, छपरौली में 1960, खेकड़ा में 1880 और पिलाना में 1885 लोगों को टीकाकरण किया गया। युवाओं को सबसे अधिक पहली डोज का टीकाकरण किया गया है। दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोरोना से कोई संक्रमित

जिले में शुक्रवार को भी कोरोना से कोई संक्रमित नहीं हुआ है। एक मरीज के ठीक होने से एक्टिव केस नौ रह गए है। इसी तरह चलता रहा तो संक्रमण जिले में खत्म हो जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार संदिग्धों के नमूने लेने का काम किया जा रहा है। जून माह में 25 लोग ही संक्रमित हुए हैं। इस माह संक्रमण की गति धीमी रही है। डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह ने बताया कि दो दिन से कोरोना के केस न मिलने से राहत है। एक्टिव केस भी नौ रह गए हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सावधानियां बरतनी होगी। तभी जाकर वायरस का खात्मा होगा।

chat bot
आपका साथी