16 दिनी अभियान के पहले दिन आटो-ई-रिक्शा चालकों के लिए गए नमूने

शासन ने सर्दी व त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने का अनुमान लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:02 PM (IST)
16 दिनी अभियान के पहले दिन आटो-ई-रिक्शा चालकों के लिए गए नमूने
16 दिनी अभियान के पहले दिन आटो-ई-रिक्शा चालकों के लिए गए नमूने

बागपत, जेएनएन। शासन ने सर्दी व त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने का अनुमान लगाया है। संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा, जहां से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। 16 दिनों तक इस अभियान के तहत नमूने लिए जाएंगे।

कोरोना वायरस का फैलाव पर जिले में अभी तक ब्रेक लगा हुआ है। एक-दो दिन ही केस बढ़े, वरना दस का आंकड़ा पार नहीं किया है। सर्दी के मौसम में संक्रमण के बढ़ने के खतरे को देखते हुए शासन के आदेश पर जिला स्तर पर गुरुवार से 16 दिवसीय नमूने लेने ाम अभियान शुरू कर दिया गया है। इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य कर्मी, दुकानदार, टेंपो, रिक्शा, आटो और ई-रिक्शा चालक, धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट में रैंडम नमूने लिए जाएंगे। सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत जिले में करा दी गई है। रैंडम नमूने लिए जाएंगे। लैब टेक्नीशियन सीएचसी के क्षेत्र में नमूने लेकर कार्रवाई करेंगे। अलग-अलग दिन नमूने लेने का कार्यक्रम जारी किया गया है। गुरुवार को आटो व ई-रिक्शा चालकों के नमूने लिए गए।

यह रहेगी नमूने लेने की कार्ययोजना

-29 अक्टूबर को आटो, ई-रिक्शा टेंपो के नमूने लिए गए। 30 अक्टूबर को ब्यूटी पार्लर, 31 को हलवाई, मिठाई की दुकान, एक नवंबर को रेस्टोरेंट, दो को वर्कशाप, तीन को सिक्योरटी स्टाफ, चार को इलेक्ट्रोनिक और व्हीकल शोरूम, पांच को स्ट्रीट वेंडर, गिफ्ट, छह को फल-सब्जी विक्रेता, पटाखे, वर्कशाप, आठ को मिठाई की दुकान, नौ को स्ट्रीट वेंडर, गिफ्ट, दिया वेंडर, दस को फल-सब्जी विक्रेता, पटाखे, 11 को सिक्योरटी स्टाफ और 12 नवंबर को इलेक्ट्रोनिक और व्हीकल शोरूम से नमूने लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी