भाजपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

बुधवार को मंडल स्तर नगर के शंकराचार्य आश्रम पक्का घाट मंदिर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर गरीब को राशन देकर काफी राहत पहुंचाई। सबने आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से पार्टी को भारी जीत दिलाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:07 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:07 PM (IST)
भाजपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
भाजपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

बागपत, जेएनएन। बुधवार को मंडल स्तर नगर के शंकराचार्य आश्रम पक्का घाट मंदिर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें रामपाल नेहरा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संघ व पार्टी की रीढ़ है। मुख्य अतिथि नीरज शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने मुफ्त राशन देकर हर गरीब को राहत पहुंचाई है। महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन और सुरक्षा दी है। जनहित की योजनाएं चलाकर सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया है। सबने आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अजय शर्मा और संचालन मंडल महामंत्री संजय रूहेला ने किया। सुदेश चौहान, अशोक ठाकुर, अमित उपाध्याय, शीतल प्रसाद वाल्मीकि, सेानू गुप्ता, जयप्रकाश चौहान, अजब सिंह, सुनील गौतम आदि मौजूद रहे।

भाजपा राज में देश

कर रहा है प्रगति

संवाद सूत्र, अमीनगर सराय: भाजपा की अमीनगर सराय मंडल की कार्यसमिति की बैठक गांव बुढ़सैनी में हुई। मुख्य वक्ता सांसद प्रतिनिधि ठा. प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा राज में देश प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से गुंडाराज खत्म हुआ है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्यक्ष और संचालन जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव ने किया। मंडल प्रभारी देवेंद्र प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण कौशिक, मंडल महामंत्री जोगिद्र गिरी, अशोक यादव, सोमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

बामनौली में किसानों ने की गन्ना भुगतान जल्द दिलाने की मांग

संवाद सूत्र, दाहा : बामनौली गांव में किसानों की बैठक हुई, जिसमें गन्ना बकाया भुगतान न होने पर चिता जताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में बकाया भुगतान न कराया तो किसान आंदोलन करेंगे।

बामनौली गांव में बुधवार को आयोजित बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना मिलों पर सरकार गन्ना भुगतान के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बना रही है। सरकार चाहती तो किसानों के गन्ने का भाव भी बढ़ाया जाता और गन्ना बकाया भुगतान भी दिलाया जा सकता था, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ही किसानों के नहीं बल्कि गन्ना मिलों के पक्ष में खड़े है। किसान महंगी खेती करने पर मजबूर है। बिजली से लेकर खाद, तेल, उर्वरक सभी महंगे हो गए हैं, जबकि गन्ने की फसल पर दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। यही नहीं, गन्ना बकाया भी नहीं दिलवाया है। सरकार ने चुनाव में किसानों से वादा किया था कि 14 दिन के अंदर भुगतान न करने वाली गन्ना मिलों को बकाया भुगतान के साथ ब्याज भी देना होगा। किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर बकाया भुगतान न कराया तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में राजकुमार, नरेंद्र, सुभाष, हरपाल, सुरेंद्र, तेजपाल, गजेंद्र, रामपाल, नरेश तोमर, नवीन, प्रहलाद, मोनू, नीरज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी