कांग्रेसियों ने संत कबीर दास को किया याद

कांग्रेसियों ने हिदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक संत कबीर दास के प्रकट दिवस पर उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:38 PM (IST)
कांग्रेसियों ने संत कबीर दास को किया याद
कांग्रेसियों ने संत कबीर दास को किया याद

बागपत, जेएनएन। कांग्रेसियों ने हिदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक संत कबीर दास के प्रकट दिवस पर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प किया। वक्ताओं ने कहा कि आज कबीर दास जी के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं।

गुरुवार को शहर कांग्रेस कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कबीर दास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर गोष्ठी में शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संत कबीर दास ने हिदू-मुस्लिम एकता पर बल दिया था। वह भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। हिदी साहित्य के भक्ति कालीन युग में परमेश्वर की भक्ति के लिए एक महान प्रवर्तक के रूप में उभरे। उनका दर्शन आज के दौर में भी प्रासंगिक है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

गोष्ठी के बाद के बाद वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन तथा कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। संचालन प्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सचिन देव, रविद्र तोमर ब्रजमोहन शर्मा, सोनू त्यागी, मास्टर कृष्णपाल, योगेश सोती, मनीष जैन, रामकुमार राणा, शमीम खान, सहेंद्र, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। भाजपा कर रही किसानों का शोषण

एमएम इंटर कालेज में गुरुवार को कांग्रेस की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि भाजपा का देश में अत्याचार निरंतर किसानों पर बढ़ रहा है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ की सरकार है। युवा को रोजगार देना तो दूर बेरोजगार बना रही है। महासचिव प्रमोद गोस्वामी, सतपाल सिंह पथोलिया, रमेश चौधरी, भगवती देवी, श्यामदत्त शर्मा, दीपक शर्मा, सुनील त्यागी, अनिल तोमर आदि शामिल रहे। संस

chat bot
आपका साथी