प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर भड़के कांग्रेसी, तहसील में किया धरना-प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी प्रकरण में पीड़ित किसानों से मिलने जाते समय कांग्रेस पार्टी की महासचिव को हिरासत में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 07:50 PM (IST)
प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर भड़के कांग्रेसी, तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर भड़के कांग्रेसी, तहसील में किया धरना-प्रदर्शन

बागपत, जेएनएन। लखीमपुर खीरी प्रकरण में पीड़ित किसानों से मिलने जाते समय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व समर्थकों के साथ हुए दु‌र्व्यवहार और हिरासत में लिए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया।

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से विरोध-प्रदर्शन किया ओर तहसील परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, विनीत शर्मा, सतपाल पथौलिया, अशोक, ब्रजमोहन शर्मा, सोनू त्यागी, कृष्ण पाल शर्मा, नरेश वाल्मीकि, सचिन देव, अनुज हिलवाडी, शमीम खान, लता चौधरी, एडवोकेट हरेंद्र, हेमंत एडवोकेट, सीके शर्मा, जाहुल, निशांत तोमर, सुरेश पाल तोमर, प्रदीप शर्मा, अकरम, अख्तर आदि मौजूद रहे। रालोद कार्यकर्ता हिरासत में लिए

बागपत से रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सुरेश मलिक, साहब सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे, जिन्हे पुलिस ने पीलीभीत में हिरासत में लिया और आगे जाने से रोक दिया। रालोद छात्र सभा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में रालोद छात्र सभा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और प्रकरण में आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को शहर के बिजरौल रोड पर रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र एकत्र हुए और नारेबाजी के बीच सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसान आंदोलन को कुचलने के लिए अब सरकार के नुमाइंदें किसानों की हत्या कर रहे हैं, जो सोची समझी साजिश का हिस्सा है। चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा दोषी मंत्री, अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पुतला दहन करने के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुतला छीनने की कोशिश की, मगर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को गच्चा देकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में उज्ज्वल, विपुल, आकाश, आशुतोष, अंकुर, अर्पित, विकास मालिक, दीपू, प्रणव, आशीष, अंकुर राणा, मोनू, विक्रांत, इरफान, सागर, अमरदीप, जयदीप, आर्यन, परवेश, अक्षय, सोनू, सुमित आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी