राज्य सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने प्रतापगढ़ में दो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने की भ‌र्त्सना की। क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:14 PM (IST)
राज्य सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी
राज्य सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी

बागपत, जेएनएन। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी ने कहा कि प्रतापगढ़ के सांगीपुर में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर सरकार ने तानाशाही का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न सहन नहीं होगा। सरकार के कदम की हम निदा करते हैं। सरकार विरोधी नारे लगाकर कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को जवाब देगी। सत्यपाल सिंह पथौलिया, राकेश शर्मा, भगवती देवी, हबीब, दीपक शर्मा समेत अनेक कांग्रेसियों ने सरकार की नीतियों पर प्रहार कर दावा किया कि कांग्रेस मजबूत हो रही है। प्रमोद गोस्वामी, विनोद शर्मा, चरण सिंह, विक्रम सिंह, रामपाल, रविद्र, उमेश, शहनवाज आदि मौजूद रहे।

दो मार्गों का निर्माण बंद होने

पर विधायक ने जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, बागपत : छपरौली विधायक ने क्षेत्र के बिनौली से तेड़ा व बिनौली से कैडवा मार्गों का निर्माण बंद होने पर नाराजगी जताई। विधायक ने इस संबंध में डीएम से मुलाकात की। डीएम ने उन्हें दोनों मार्गों का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।

छपरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह के प्रयास से बिनौली से तेड़ा और बिनौली से कैडवा मार्गों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से कराया जाना स्वीकृत हुआ था। विधायक ने 18 जून को दोनों मार्गों का शिलान्यास किया। इन मार्गों का निर्माण मैसर्स गर्ग संस राज बिल्डर्स कम्पनी कर रही थी। आरोप है कि कंपनी ने इन मार्गों पर कुछ समय ही कार्य किया और फिर कार्य बंद कर दिया। अक्टूबर माह से गन्ना मिल व गन्ना सेंटर चालू हो जाएगा। ऐसे में इन मार्गों का निर्माण नहीं होने से किसानों को अपना गन्ना शुगर मिल व गन्ना सेंटर तक पहुंचाने में परेशानी होगी। किसानों की समस्याओं को देखते हुए इन मार्गों का निर्माण जल्द कराने के लिए मंगलवार को छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान जिलाधिकारी राजकमल यादव से मिलें। डीएम ने मार्गों का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी