दत्तनगर में कुत्ते को ईंट मारने पर संघर्ष, गांव में तनाव

ग्राम दत्तनगर में कुत्ते को ईंट मारने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गये।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:32 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:32 PM (IST)
दत्तनगर में कुत्ते को ईंट मारने पर संघर्ष, गांव में तनाव
दत्तनगर में कुत्ते को ईंट मारने पर संघर्ष, गांव में तनाव

बागपत, जेएनएन: ग्राम दत्तनगर में कुत्ते को ईंट मारने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। धारदार हथियार भी चले। घटना में दो महिला समेत चार लोग घायल हुए। गांव में तनाव है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया।

ग्राम दत्तनगर में जोगेंद्र गिरि के मकान के सामने बुधवार को सुबह एक कुत्ता बैठा हुआ था। गली से गुजरते समय कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी युवक अल्ताफ ने उसे ईंट का टुकड़ा मार दिया था। ईंट का टुकड़ा जोगेंद्र गिरि के मकान में जा गिरा। इसी को लेकर अल्ताफ व जोगेंद्र के बीच कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पथराव भी हुआ। इसमें जोगेंद्र पक्ष की महिला यशोदा, सविता, सागर व अनिल गंभीर रूप से घायल हुए। कई अन्य लोग चोटिल हुए। कई लोगों ने तो भागकर जान बचाई। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने मौके पर जांच की।

बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि इस मामले में जोगेंद्र की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। एक पक्ष से जोगेंद्र व दूसरे पक्ष से अल्ताफ व फिरोज को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।

विद्युत तार टूटा, बिफरे लोग

चांदीनगर : तीन माह पूर्व ऊर्जा निगम ने पुराने जर्जर तारों को बदलकर नए एबीसी तार डालने का काम शुरू किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि नए तार आए दिन कहीं न कहीं टूटते रहते हैं। बुधवार को मुन्ना नगर में तार टूटकर गिरे जिनकी चपेट में आने से कई लोग बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने विभाग पर पुराने व खराब तार लगाए जाने का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी