कोहरे में सूरज के छिपने से धड़ाम हुआ पारा

ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को घना कोहरा पड़ने से दिनभर सन्नाटा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:00 AM (IST)
कोहरे में सूरज के छिपने से धड़ाम हुआ पारा
कोहरे में सूरज के छिपने से धड़ाम हुआ पारा

बागपत, जेएनएन। ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को घना कोहरा पड़ने से दिनभर सूरज नहीं निकला। कोहरे में द़श्यता शून्य रहने से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे व ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे समेत तमाम मार्गों पर सुबह 10 बजे तक वाहन रेंगेते दिखे। तापमान भी धड़ाम हो गया। न्यूनतम 3.8 व अधिकतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गत दिवस 7.6 न्यूनतम व 22.4 डिग्री अधिकतम था।

ठिठुरन इतनी ज्यादा थी कि अधिकांश लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सबसेज्यादा मार उन हजारों किसानों पर पड़ी जो सुबह-सुबह खेतों में गन्ना कटाई में जुटे थे। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी ठंड से हलकान दिखे। हर और लोग ठंड से बचने को अलाव के चारों तरफ बैठे नजर आए। वहीं किसानों की चिता बढ़ गई है कि कहीं पाला न पड़ जाए। यदि पाला पड़ा तो सब्जी की फसलों में नुकसान हो जाएगा। कोहरे और ठंड से चहुंओर सन्नाटा, अलाव से राहत

माह के आखिरी सप्ताह में ठंड के तेवर कड़े दिख रहे हैं। रविवार को कोहरे के कारण सड़कों पर दिन भर चहल-पहल गायब रही। लोग घरों में दुबके रहे। लोग अलाव जलाते हुए दिखाई दिए। जयभगवान ने बताया कि ज्यादा ठंड होने से खेतों में गन्ना छिलाई और दूसरे काम करने में भी परेशानी हुई। उधर, चौगामा क्षेत्र में भी दिनभर कोहरा रहने एवं हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। पुसार, भड़ल, दाहा, शाहजहांपुर, पलड़ी आदि बस स्टैंड, दोघट व टीकरी कस्बों के अलावा बामनौली, निरपुड़ा, तमेलागढ़ी आदि गांवों के बाजारों में लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते मिले। जयपाल, सोहनवीर आदि किसानों ने कहा कि यदि इस समय बारिश होती है तो गन्ना छिलाई का कार्य ज्यादा प्रभावित होगा।

chat bot
आपका साथी