लिपिक ने तौला एडवांस गन्ना, किसान आक्रोशित

पाठशाला बस स्टैंड के पास बागपत चीनी मिल का तौल केंद्र ए है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 12:32 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:32 AM (IST)
लिपिक ने तौला एडवांस गन्ना, किसान आक्रोशित
लिपिक ने तौला एडवांस गन्ना, किसान आक्रोशित

बागपत, जेएनएन। पाठशाला बस स्टैंड के पास बागपत चीनी मिल का तौल केंद्र ए है। मंगलवार को सुबह केंद्र पर तौल शुरू होने की जानकारी पर किसान अपने गन्ना लदे वाहन लेकर पहुंचने लगे। किसानों को तब परेशानी हुई, जब लिपिक ने एडवांस में तौल हुए गन्ने की जानकारी दी। किसानों का कहना है हमें एडवांस गन्ना तौल नहीं चाहिए।

पता लगते ही किसानों का पारा चढ़ गया। किसानों के गुस्से को देख लिपिक ने जैसे-तैसे व्यवस्था बनाई। सुबह करीब चार घंटे तौल नहीं होने से मार्ग पर दोनों तरफ गन्ना लदे वाहनों की कतार लग गई। इस से राहगीरों को भी परेशानी हुई। आक्रोशित किसानों ने लिपिक की शिकायत अधिकारियों से कर एडवांस गन्ना तौल नहीं कराने की मांग की।

किसान राजपाल, कृष्णपाल आदि का कहना है कि शिकायत के बाद अधिकारी कार्रवाई तो दूर, समस्या का भी निदान नहीं कराते हैं। ऐसा ही रहा तो अगले सीजन में वह गन्ना बुआई करना छोड़ देंगे। ईख की फसल में आग लगाई, मुकदमा दर्ज

ग्राम नंगला जाफराबाद के किसान शेरसिंह की ईख की फसल में गत छह मई को आग लगा दी गई। इससे उनकी छह बीघा फसल जल गई।

पीड़ित किसान ने सिघावली अहीर थाने पर गांव के ही आरोपित सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि आरोपित सुनील खेत में गेहूं की पुआल जला रहा था। इस दौरान किसान शेरसिंह की ईख की फसल जल गई। सुनील ने जानबूझकर फसल जलाई या लापरवाही से फसल में आग लगी। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी