स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटा शहर

स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने के लिए सरकारी विभाग व शहर के लोग तैयारी में जुट गए है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:29 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस की  तैयारी में जुटा शहर
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटा शहर

बागपत, जेएनएन: स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने के लिए सरकारी विभाग व शहर के लोग तैयारी में जुट गए हैं। नगर पालिका परिषद में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाओं की सफाई कर रंग रोगन किया गया। इसके अलावा राष्ट्रवंदना चौक पर लगी शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं की भी सफाई की गई। नगर पालिका, राष्ट्रवंदना चौक, कलक्ट्रेट परिसर आदि सरकारी भवनों को लाइटों से सजाना शुरू कर दिया है। शहर में दुकानों पर हर जगह तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दे रहे हैं। लोग तिरंगे खरीदकर बाइकों पर लगा रहे है और अपने घरों पर भी तिरंगा फहरा रहे है। चारों ओर सिर्फ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है।

chat bot
आपका साथी