कलक्ट्रेट में आने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो बागपत कलक्ट्रेट पहुंचे और पूरे ढाई घंटे तक यहां रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:33 PM (IST)
कलक्ट्रेट में आने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी
कलक्ट्रेट में आने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी

बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो बागपत कलक्ट्रेट पहुंचे और पूरे ढाई घंटे तक यहां रहे। इनसे पहले कोई मुख्यमंत्री बागपत कलक्ट्रेट नहीं आया। यूं भी चार साल में मुख्यमंत्री योगी छह बार बागपत आने का कीर्तिमान कायम कर चुके हैं।

सितंबर 1997 में मेरठ से कटकर बागपत अलग जिला बना। इसके बाद जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री तो आए, लेकिन बागपत कलक्ट्रेट में नहीं आए। योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री है, जो बागपत कलक्ट्रेट में आए। मुख्यमंत्री के काफिले ने प्रात: 11.38 बजे कलक्ट्रेट में प्रवेश किया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतनिधियों, अधिकारियों की बैठक लेकर प्रेस वार्ता करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला दोपहर 2.10 बजे कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड की ओर रवाना हुआ। बता दें, कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की हैसियत से चार साल में छह बार बागपत आ चुके हैं। एक बार 300 करोड़ की लागत से सहकारी चीनी मिल रमाला के विस्तारीकरण का शिलान्यास करने। दूसरी बार मिल का शुभारंभ करने आए। एक बार बड़ौत आ चुके हैं। वहीं 27 मई 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण किया, तब मुख्यमंत्री योगी यहां आए। इसके एक दिन पहले भी पीएम के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आए थे।

रातभर काम करते रहे अधिकारी और कर्मचारी

रातभर हर विभाग में काम चलता रहा। सभी विभागों के अधिकारी योजनाओं की उपलब्धियों की बुकलेट तैयार करने में लगे रहे। कोई भी विभाग ऐसा नहीं था जहां पर रात तक काम न किया गया हो। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी विभागों के अधिकारी सतर्क रहे।

chat bot
आपका साथी