हाईवे पर दौड़ती कार खेत में गिरी, चार घायल

दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी सूरज गुप्ता अपने साथी हेमंत व अन्य दो लोगों के साथ मेरठ जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:24 PM (IST)
हाईवे पर दौड़ती कार खेत में गिरी, चार  घायल
हाईवे पर दौड़ती कार खेत में गिरी, चार घायल

बागपत, जेएनएन। दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी सूरज गुप्ता अपने साथी हेमंत व अन्य दो लोगों के साथ शनिवार को दिल्ली से बागपत होते हुए मेरठ जा रहे थे।

बागपत-मेरठ हाईवे पर ग्राम मीतली के इंटर कालेज के निकट पहुंचने पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में गिर गई। राहगीरों ने किसी तरह उनको कार से बाहर निकाला। बाद में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे में कार सवार लोग घायल हुए हैं। हादसा कैसे हुआ है, इसका पता लगाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट ट्रक व कैंटर की भिड़ंत हुई। हादसे में कैंटर चालक घायल हुआ। उसका अस्पताल में इलाज कराया गया। हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर

बागपत: ग्राम मीतली निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उनका भाई सौरभ गत 20 मई की सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करके घर लौट रहा था। इस दौरान स्कार्पियो ने सौरभ को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ईपीई पर डिवाइडर से टकराई बस, पांच जख्मी

ईपीई पर लहचौड़ा के पास बस के डिवाइडर से टकराने पर चालक समेत पांच लोग जख्मी हुए। राहगीरों ने घायलों का इलाज के लिए गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया।

जम्मू निवासी चालक ताराचंद ने बताया कि वह बिहार के पटना आर्मी केंट से जवानों को लेने जा रहा था। रास्ते से पटना के लिए तीन सवारी को बैठा लिया था। बताया कि शनिवार सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा के पास पहुंचा, तो नींद की झपकी आ गई। जब तक होश संभाला, तो बस डिवाइडर से टकरा चुकी थी। दुर्घटना में चालक संग परिचालक सोनू, निखिल, भजन सिंह व शेर सिंह जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए गाजियाबाद के अस्पताल भर्ती कराया। परिचालक सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, दिल्ली-यमुनोत्री एनएच पर तहसील के सामने ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार संदीप सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। राहगीरों के इलाज कराने के बाद युवक लोनी लौट गया।

chat bot
आपका साथी