तैमूर पर चलाई थी बदमाशों ने गोली बाल-बाल बचा

मेरठ के बदमाशों ने कार बुक की और बागपत में एक जगह बंधक बनाकर तैमूर पर फायरिंग भी की। इस घटना में वह बाल-बाल बचा। तैमूर ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 11:46 PM (IST)
तैमूर पर चलाई थी बदमाशों  ने गोली 
बाल-बाल बचा
तैमूर पर चलाई थी बदमाशों ने गोली बाल-बाल बचा

बागपत, जेएनएन : पीड़ित तैमूर ने बताया कि ट्रेवल्स के बताए अनुसार वह मेरठ के माधवपुरम में पहुंचा, जहां पर उसकी स्कार्पियो में दो युवक सवार हुए। वह उन्हें कस्बा अमीनगर सराय के लिए लेकर चल दिया था। मेरठ बाइपास पर पहुंचने पर एक युवक और गाड़ी में बैठा। युवकों ने वहां पर शराब खरीदी। रास्ते व कस्बा अमीनगर सराय में तीनों युवकों ने शराब पी। वहां से चलने के बाद हिसावदा रोड पर युवकों ने लघुशंका के बहाने से गाड़ी को रुकवा लिया और पिटाई कर उसे बंधक बना लिया था। मुंह पर टेप लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। रोड पर डालने के बाद उस पर फायर किया, वह मुश्किल से बचा।

--

पुलिस ने मेरठ में डाला डेरा

लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने मेरठ में डेरा डाल दिया है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी