बिजवाड़ा रजवाहे में कई माह से नहीं आया पानी, उग आए हैं झाड़

बिजवाड़ा रजवाहे की कई माह से सफाई नहीं होने से उसमें झाड़ उग गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:07 PM (IST)
बिजवाड़ा रजवाहे में कई माह से नहीं आया पानी, उग आए हैं झाड़
बिजवाड़ा रजवाहे में कई माह से नहीं आया पानी, उग आए हैं झाड़

बागपत, जेएनएन। बिजवाड़ा रजवाहे की कई माह से सफाई नहीं होने से उसमें झाड़ उग गए हैं। पानी नहीं आने से सिचाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने रजवाहे की सफाई कराकर पानी छोड़े जाने की मांग की है।

बिजवाड़ा रजवाहे से क्षेत्र के सिरसली, रामगढ़, बामनौली, बिजवाड़ा, माखर, फजलपुर, तितरोदा सहित दर्जन भर से अधिक गांवों की सैकड़ों बीघा जमीन की सिचाई होती है। पिछले कई माह से रजवाहे की सफाई नहीं होने से उसमे झाड़ उग गए हैं। फसलों की सिचाई न होने से खेत सूख रहे हैं। इस संबंध में किसान कई बार सिचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं मगर अधिकारी सफाई के लिए बजट न होन की रोना रोकर पल्ला झाड़ लेते हैं। आक्रोशित किसानों ने सिचाई विभाग के कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी