सात प्रतिज्ञाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह अवाना किशनपुर बराल स्थित फार्म हाउस पहंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:42 PM (IST)
सात प्रतिज्ञाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
सात प्रतिज्ञाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

बागपत, जेएनएन। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह अवाना किशनपुर बराल स्थित कान्हा फार्म हाउस में पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष युनुस चौधरी और जिला महासचिव विदित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत दूर नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जो सात प्रतिज्ञाएं ली हैं। उनको जनता के बीच पहुंचाना है।

सभी कार्यकर्ताओं को इन सातों प्रतिज्ञाओं को बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव घर-घर तक लोगों के बीच पहुंचाना है। इन प्रतिज्ञाओं में कर्ज माफ, बच्चियों को स्मार्टफोन और स्कूटी, कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 40 प्रतिशत राजनीतिक हिस्सेदारी प्रमुख है। इस दौरान मोहम्मद असलम, अख्तर, शहनवाज, सचिन देव, कपिल गुर्जर, युसूफ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आशीर्वाद पथ को सफल बनाने का निर्णय

बामनौली गांव में गुरुवार को चौधरी गजेंद्र सिंह के आवास पर क्षेत्र के बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, पुसार, पलड़ा, सिक्का सिलावर, बामनौली गांवों की पंचायत आयोजित हुई।

पंचायत में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा की भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर सत्ता में आई थी। अभी भी जनता से झूठे वादे करने से सरकार बाज नहीं आ रही है। जनता अब सरकार की जुमलेबाजी में नहीं फंसने वाली है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि 30 अक्टूबर को बड़ौत में होने वाली आशीर्वाद पथ सभा में साढ़े सात गांव की तरफ से पगड़ी भेंट की जाएगी। जनता से आह्वान की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सभा को सफल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर नरेश डायरेक्टर, सुभाष चंद्र, कुरबान अली, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरपाल, नीरज कुमार, बसंत तोमर, रामबीर, किशन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी