बाइक पेट्रोलिग से लोगों में मचा हड़कंप

शुक्रवार शाम को एसपी प्रताप गोपेंद्र के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्र में सर्किल पुलिस ने बाइक व गाड़ी से पेट्रोलिग की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:02 PM (IST)
बाइक पेट्रोलिग से लोगों में मचा हड़कंप
बाइक पेट्रोलिग से लोगों में मचा हड़कंप

बागपत, जेएनएन। शुक्रवार शाम को एसपी प्रताप गोपेंद्र के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्र में सर्किल पुलिस ने बाइक व गाड़ी से पेट्रोलिग की। दर्जनों पुलिस कर्मियों को बाइक पर एक साथ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस बल को आता देखकर राहगीर भी किनारे खड़े हो गए। त्योहार के कारण पुलिस के क्षेत्र में गश्त करने की जानकारी मिली, तो लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, दीपावली त्योहार के मद्देनजर शाम को एसपी, एएसपी, सीओ, एसओ ने दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त की। कम समय में पूरा क्षेत्र कवर करने को बाइक से गश्त की गई। एसओ अजय शर्मा का कहना है कि त्योहार पर शांति के लिए रोजाना क्षेत्र में गश्त की जाएगी।

chat bot
आपका साथी