ईपीई पर फर्राटा भर रहीं डग्गामार बसें

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर डग्ग्गामार बसें दौड़ रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में कामगार बिहार पश्चिमी बंगाल आदि प्रांतों से आ रहे हैं। सहायक संभागीय परिवहन विभाग डग्गामार 40 बसें पकड़ चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:47 PM (IST)
ईपीई पर फर्राटा भर रहीं डग्गामार बसें
ईपीई पर फर्राटा भर रहीं डग्गामार बसें

बागपत, जेएनएन। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर डग्ग्गामार बसें दौड़ रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में कामगार बिहार, पश्चिमी बंगाल आदि प्रांतों से आ रहे हैं। सहायक संभागीय परिवहन विभाग डग्गामार 40 बसें पकड़ चुका है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बहुत कम ट्रेन चल रही हैं। इसी का फायदा उठाते हुए सड़कों पर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। हरियाणा, पंजाब से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल आदि प्रांतों को ईपीई से डग्गामार बसें गुजर रही हैं। बस संचालक यात्रियों से मनमर्जी किराया वसूल रहे हैं। इन बसों में सफर करने वाले अधिकांश कामगार है। बड़ी संख्या में कामगार बिहार, पश्चिमी बंगाल से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों में जा रहे हैं। कोरोना की पहली लहर में लाकडाउन के समय हजारों कामगार अपना कामकाज छोड़कर अपने घर चले गए थे। अब रोजगार के लिए वापस लौट रहे हैं। कामगार सूरज, नरेश, सोहनपाल, हरि कैलाश, श्याम बाबू, रामनरेश आदि का कहना है कि कई माह घर पर रहने के बाद अब फिर से काम पर लौट रहे हैं।

वहीं एआरटीओ सुभाष राजपूत अपनी टीम के साथ अभियान चलाकर डग्गामार बसों को पकड़ रहे है। एक माह में 40 बसें पकड़ी जा चुकी हैं। इनमें कई बसों को सीज किया गया है। दो दिन पहले ही आठ बसें पकड़ी गई थी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। - - - - - - - ईपीई पर दो बाइक सवार जख्मी

खेकड़ा : नोएडा के बंबावली निवासी ओमवीर पुत्र अजीत सिंह दोस्त संग शुक्रवार शाम बागपत रिश्तेदारी में आया था। शनिवार सुबह 7.30 बजे दोनों बाइक पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों एक्सप्रेस-वे पर बाइक समेत घिसटकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को बागपत के अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद दोनों को साथ ले गए।

chat bot
आपका साथी