बड़ौत शहर में नए बनेंगे रजवाहे पर पुल, नहीं लगेगा जाम

शहर में जर्जर और संकीर्ण पुलों के स्थान पर अब नए पुलों को निर्माण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM (IST)
बड़ौत शहर में नए बनेंगे रजवाहे पर पुल, नहीं लगेगा जाम
बड़ौत शहर में नए बनेंगे रजवाहे पर पुल, नहीं लगेगा जाम

बागपत, जेएनएन। शहर में जर्जर और संकीर्ण पुलों के स्थान पर अब नए पुलों को निर्माण किया जाएगा। बरसात के बाद पुलों के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। बिनौली रेलवे फाटक और अग्रसैन मूर्ति के बीच मीरापुर राजवाहे पर पांच मीटर का पुल जर्जर हालत में हो गया है।

इसके स्थान पर अब साढ़े सात मीटर चौड़ा और नया पुल बनाया जाएगा, यहां पुल के पास रखे ट्रांसफार्मरों को भी हटा दिया जाएगा। इससे यहां लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। इस पुल से बड़े वाहन भी गुजरते हैं। गांधी रोड पर चार मीटर चौड़े पुल के स्थान पर पांच मीटर चौड़ाई वाला नया पुल बनाया जाएगा। इसी तरह नेहरू रोड पर पांच मीटर चौड़ाई वाले जर्जर पुल को हटाकर सात मीटर चौड़े नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। सराय रोड पर स्थित पुल को आठ मीटर चौड़ा बनाने की बात विचाराधीन है। इसमें सिचाई विभाग की लोक निर्माण विभाग से बातचीत हो रही है। गुराना रोड पर राजवाहे पर पुल भी नया बनेगा। अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि इनके अलावा बिजवाड़ा राजवाहे पर सात, बराल राजवाहे पर दो, किशनुपर राजवाहे पर तीन, बावली राजवाहे पर चार और लाला राजवाहे पर सात नए पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। युवक के खाते से उड़ाए 13 हजार

माखर गांव निवासी नगेंद्र पुत्र वेदपाल सिंह ने थाने पर सूचना देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसके मोबाइल पर दो मैसेज आए, जिनमें उसके बैंक खाते से दो बार में आठ हजार व पांच हजार रुपए निकालने की डिटेल थी।

दोनों मैसेज देखकर उसने आनन-फानन में टोल फ्री नंबर पर काल कर अपने खाते को बंद कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी