कांग्रेस में जल्द बनाई जांएगी बूथ स्तरीय कमेटी

20 गांवों में ब्लाक स्तर की कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 12:02 AM (IST)
कांग्रेस में जल्द बनाई जांएगी बूथ स्तरीय कमेटी
कांग्रेस में जल्द बनाई जांएगी बूथ स्तरीय कमेटी

बागपत, जेएनएन। 20 गांवों में ब्लाक स्तर की कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष डाक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि पार्टी के लोगों को संगठन पर ध्यान देना चाहिए।

आम आदमी की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना चाहिए, जिससे मौजूदा सरकार के गलत रवैए से भ्रष्टाचार में आरोपित सरकार से निजात पा सकें। पार्टी द्वारा बहुत जल्द ब्लाक स्तरीय सम्मेलन कराए जाएंगे। अगले साल 2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय कमेटी बनाई जाएंगी और प्रत्येक ग्राम में एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। सभा में डाक्टर सीके शर्मा, राजेंद्र अवाना, सत्यपाल सिंह, यूनुस अल्वी, राकेश सौदाई, अली हसन चौधरी आदि मौजूद रहे। आर्थिक मदद मिलने से खिले हजारों श्रमिकों के चेहरे सरकार के एक-एक हजार रुपये सीधे बैंक खातों में भेजने से हजारों श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के खातों में पैसा भेजकर श्रमिकों को साफ संदेश दिया कि घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि सरकार उनके साथ है।

बागपत के 21 हजार श्रमिकों के खातों में पैसा भेजा गया है। इनमें से पांच श्रमिकों को डीएम राज कमल यादव ने स्वीकृति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया है। ताहिर, परवीन, पूनम और सुरेश आदि श्रमिकों ने कहा कि योगी सरकार संकट काल में हमेशा गरीबों के साथ खड़ी होती है। हमारे लिए बड़ा सहारा है, क्योंकि बच्चों का पेट भरने में काफी मदद मिलेगी। अभी और गरीबों को मिलेगा पैसा

शासन ने ठेली, रेहड़ी, खोमचे वालों और नाई तथा अन्य ऐसा ही रोजगार करने वालों के लिए भी एक हजार रुपये देने को बागपत के लिए 29.34 लाख रुपये मंजूर किए। यानी 2934 गरीबों को मदद मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि गांवों में उक्त लोगों को चिन्हित करने को सर्वे कराया जा रहा है। अब तक तीन हजार गरीबों को चिन्हित कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी