बिजवाड़ा में घर के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल

बिजवाड़ा गांव में मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच संघर्ष हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:12 PM (IST)
बिजवाड़ा में घर के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल
बिजवाड़ा में घर के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल

बागपत, जेएनएन। बिजवाड़ा गांव में मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडों व धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ। दोनों पक्षों से चार महिलाओं समेत सात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का चिकित्सालय में इलाज कराया गया।

बिजवाड़ा गांव में योगेंद्र व ब्रजपाल पुत्रगण होशियार के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आए दिन झगड़ा व मारपीट होती रहती है। सोमवार को यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार के लोग के बीच गाली गलौज हो गई और एक-दूसरे को भुगतने की धमकी दे दी। उसके बाद आक्रोशित दोनों पक्षों के लोग घरों से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकाल लाए और आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग किया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए।

संघर्ष में एक पक्ष के योगेंद्र पुत्र होशियार सिंह, गीता पत्नी योगेंद्र, तुषार, पायल व मनु, जबकि दूसरे पक्ष से शशि पुत्र ब्रजपाल, शीला पत्नी ब्रजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। गीता व शीला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी