भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी, सड़क पर लगाया जाम

खेतों में ईंख की पत्ती जलाने से रोकने और गन्ना मूल्य न बढ़ाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किशनपुर बराल बस स्टैंड रमाला चीनी मिल के सामने पुसार बस स्टैंड दादरी मोड़ पर जाम लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:43 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 10:43 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी, सड़क पर लगाया जाम
भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी, सड़क पर लगाया जाम

बागपत, जेएनएन। खेतों में ईंख की पत्ती जलाने से रोकने और गन्ना मूल्य न बढ़ाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किशनपुर बराल बस स्टैंड, रमाला चीनी मिल के सामने, पुसार बस स्टैंड, दादरी मोड़ पर जाम लगा दिया। कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेन भी रोककर विरोध प्रदर्शन किया। हाईवे जाम कर रोकी ट्रेन

रमाला: भाकियू कार्यकर्ताओं ने कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और दिल्ली से शामली जाने वाली 54475 पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। कार्यकर्ता ट्रेन पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शामली से दिल्ली जाने वाली 54476 पैसेंजर भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने उस पर भी चढ़कर सरकार विरोधी नारे लगाए। काफी देर तक दोनों ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। सीओ रामानंद कुशवाहा व एसडीएम दुर्गेश मिश्र स्टेशन पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अपना ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने बताया कि दोनों ट्रेन अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पर आई, तभी इन लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। दोनों ट्रेनों को समय से चलवा दिया था। कार्यकर्ताओं ने किशनपुर बराल बस स्टैंड पर ट्रैक्टर ट्राली तिरछी खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। रमाला सहकारी चीनी मिल पर कई गांवों के किसानों ने हाईवे जाम किया। दोनों ही स्थानों पर पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया। इस दौरान राजेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान बिजेंद्र, विकास पहलवान, सुरेश मुखिया, अमरेश, सचिन, सुनील, सत्यबीर, मुकेश आदि मौजूद थे। पुसार बस स्टैंड पर जाम लगाया

दाहा : बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पुसार बस स्टैंड पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता और किसानों ने लगभग 11 बजे ट्रैक्टर ट्राली तिरछी खड़ी कर मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ रामानंद कुशवाहा लगभग 12.30 बजे धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, प्रमोद तोमर, सुधीर मुखिया, बुद्ध सिंह, दिनेश, रमेश, अरविद, रहीस आदि मौजूद रहे। ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर जाम लगाया

बिनौली: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर दादरी मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी करके जाम लगा दिया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को जाम खोलने को कहा। कार्यकर्ताओ की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उसके बाद कार्यकर्ताओ ने जाम खोल दिया। इस दौरान शिवनारायण सिंह, आदित्य सोलंकी, सहदेव, सुंदर, राजेंद्र शर्मा, आनंद प्रकाश, ओमपाल, देवदत्त, प्रमोद, रामबीर, जगबीर, तिलकराम, सोनू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी