भाजपा ने वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय का बजट शून्य किया: डा. मानसिंह यादव

जेएनएन बागपत। बड़ौत शहर के बिजरौल रोड पर सपा के बूथवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान की ओर कार्यक्रम में सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डा. मानसिंह यादव पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:52 PM (IST)
भाजपा ने वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय का बजट शून्य किया: डा. मानसिंह यादव
भाजपा ने वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय का बजट शून्य किया: डा. मानसिंह यादव

जेएनएन, बागपत। बड़ौत शहर के बिजरौल रोड पर सपा के ''बूथवार शिक्षकों की भूमिका, संवाद से समाधान की ओर' कार्यक्रम में सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डा. मानसिंह यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार ने दो सौ करोड़ रुपए का बजट पास कर वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देने का काम किया, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही बजट का समाप्त कर दिया। वित्त विहीन शिक्षक हो या शिक्षा मित्र, न्याय के लिए सड़कों पर दर-दर भटक रहे हैं। भाजपा सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम करते हैं। सपा सरकार ने लगभग 1.76 लाख शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का काम किया था, लेकिन भाजपा ने शिक्षा मित्रों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया। भाजपा सरकार में शिक्षकों की समस्याओं को सुना नहीं जा रहा है। पेंशन बहाली का मुद्दा हो या चिकित्सीय सुविधा का। शिक्षक परेशान सड़कों पर धरने-प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें पुलिस की लाठियां खाने को मिलती है। विधानसभा चुनाव में भी सपा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मैदान में उतरेगी।

डा. मान सिंह यादव ने कहा कि सपा ने साढ़े चार साल तक सदन में शिक्षकों की समस्याओं को उठाने का काम किया है और आगे भी उठाती रहेगी। इससे पहले डाक्टर मान सिंह ने पत्रकार वार्ता भी की, जिसमें भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अर्वाडी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डा. निर्भय गुर्जर, डा. प्रताप लोयन, ओमवीर तोमर, डा. सीमा यादव, राममोहन भारद्वाज, मनोज शर्मा, पिटू प्रधान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी