भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:58 PM (IST)
भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

बागपत, जेएनएन। क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया। ब्लाक में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री वरुण मलिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेना से 30 सेवानिवृत्त फौजी एवं क्षेत्र के 41 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, मोर्चा के उपाध्यक्ष योगेश अहैड़ा, प्रशांत धामा, दीपक चौधरी, गौरव तोमर, अंकित लपराणा आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड पर शुभकामनाएं और आभार लिखकर प्रधानमंत्री को भेजकर बधाई दी। मंडलाध्यक्ष ओमबीर धामा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। तब से लेकर वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने और आज तक के 20 साल का कार्यकाल वास्तव में सेवा और समर्पण का प्रतीक है। भाजपा नेतृत्व ने 17 सितंबर से लेकर सात अक्टूबर तक के 20 दिन के समय को सेवा और समर्पण के रूप में ही मनाए जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदीप बली, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मास्टर प्रमोद, सुधीर ठाकुर, हर्ष दीक्षित, एड. सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे। छपरौली की आर्य व्यायामशाला में पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने व्यायामशाला की महिला मल्लों के साथ पौधारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया। सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री की देश के विकास के लिए चलाई गई जा रही योजनाओं एवं उनके जीवन वृत्त पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान कोच धर्मेंद्र सिंह, कुश्ती संघ के सचिव कृष्णपाल खलीफा, वर्षा, साक्षी, टीना, पारुल, अदिति व ज्योति आदि मौजूद रहे।

---

राजीव पंडित

chat bot
आपका साथी