बढ़ते तापमान में झुलस गई करेला की फसल

बढ़ते तापमान के कारण रहतना गांव में करेला की फसल झुलस गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 09:37 PM (IST)
बढ़ते तापमान में झुलस गई करेला की फसल
बढ़ते तापमान में झुलस गई करेला की फसल

बागपत, जेएनएन। बढ़ते तापमान के कारण रहतना गांव में करेला की फसल झुलस गई है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

चौगामा क्षेत्र में रहतना, हिम्मतपुर सूजती, बामनौली, झुंडपुर, गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल, मांगरौली आदि नदी किनारे वाले गांवों में किसान कृषि भूमि ठेके पर लेकर सब्जी की खेती करते आ रहे हैं। इस बार भी किसानों ने करेला की फसल की बुआई कर रखी है। पिछले 25 दिन से बढ़ रहे तापमान के कारण फसल झुलस कर सूखने लगी है जिन पर लगे करेला पीले होकर सूखने लगे है। संजू, बिट्टू, रोशन, रामछैल आदि किसानों ने बताया कि किसानों से 10 हजार रुपए प्रति बीघा कृषि भूमि ठेके पर ले रखी है। मंहगा बीज, निराई गुड़ाई के बाद कीटनाशक दवाओं के छिड़काव आदि करने के बाद लगभग 40 से 50 हजार रूपए प्रति बीघा का खर्च आया है, लेकिन करेला की फसल 15-20 दिन ही चल पाई है जब करेला का अच्छा भाव बाजार में आया तो उसी समय फसल बढ़ते तापमान की भेंट चढ़ गई। करेला बेल पर ही लगे हुए सूखने लगे हैं। किसानों को इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि डीएम से मिलकर मुआवजे की मांग करेंगे। यज्ञ से होता है विश्व का कल्याण : कपिल

चौगामा क्षेत्र के तमेलागढ़ी व भड़ल गांव में आयोजित यज्ञ में यज्ञ के ब्रह्मा कपिल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से विश्व कल्याण होता है। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर ही राष्ट्र मजबूत बनेगा। भड़ल गांव में राष्ट्र कल्याण यज्ञ में कपिल आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने पर ही मजबूत राष्ट्र की नींव पड़ेगी। जीवन को आगे बढ़ाने एवं सफलता की सीढ़ी पर ले जाने के लिए उत्तम कर्म करने होंगे। बुराई को त्यागकर अच्छाइयों को ग्रहण कर अच्छे नागरिक बनने का गौरव प्राप्त करें। तमेलागढ़ी गांव में यज्ञ के ब्रह्मा पंडित देवेंद्र आर्य ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन मे झूठ और फरेब से बचकर सत्य को गले लगाना चाहिए। सच्चाई की ही हमेशा जीत होती है। यज्ञ में आए लोगों को पौधारोपण करने की सलाह देते हुए कहा कि जीवन मे पौधे लगाकर उनकी परवरिश करना भी एक यज्ञ समान है। इस मौके पर प्रमोद, महिपाल, कृष्णपाल, धर्मपाल, अशोक, विपिन, मोनू, सोनू, दीपक, राहुल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी