चार को एसपी कार्यालय पर पंचायत करेंगे

भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कंडेरा गांव में किसानों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 09:19 PM (IST)
चार को एसपी कार्यालय पर पंचायत करेंगे
चार को एसपी कार्यालय पर पंचायत करेंगे

बागपत, जेएनएन। भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कंडेरा गांव में किसानों के साथ बैठक कर किसानों की समस्या पर विचार विमर्श किया। संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का भुगतान नहीं हुआ और न ही प्रदेश सरकार ने किसानों का गन्ने का मूल्य बढ़ाया है। बिजली और डीजल के दाम पहले ही किसान की कमर तोड़ रहे हैं। शासन और प्रशासन से किसान परेशान हो गया है।

बागपत में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई है। किसानों पर फर्जी मुकदमे कायम किए जा रहे हैं जिससे किसानों में भारी रोष है। संजीव तोमर ने कहा कि सभी समस्याओं को लेकर संगठन चार सितंबर को एसपी कार्यालय पर पंचायत करेगा। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान श्योराज तोमर, देशराज तोमर, राममेहर तोमर, विनोद, नरेश, हरीश, मास्टर सोमेंद्र, पवन त्यागी, मनीष गुर्जर, निखिल, देवेंद्र आदि मौजूद थे। किसान यूनियन की 11 को महापंचायत

रविवार को कोताना रोड स्थित यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल चौधरी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया।

ब्रजपाल सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने, बिजली मूल्य बढ़ने, बेसहारा पशुओं के फसलें बर्बाद करने के मामले में सरकार गंभीर नहीं है। 11 सितंबर को तहसील में किसानों की एक महापंचायत करने का फैसला लिया गया।

इसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बलजोर सिंह ने, विक्रम सिंह आर्य, देवंद्र गुराना, चंद्रपाल गुराना, मगन प्रधान, जगदीश लोयन, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ ने नगर में आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग की। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष दुष्यंत तोमर ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा। संघ मंडल प्रभारी रविद्र गुप्ता ने बताया कि एक हजार लोगों पर एक केंद्र खोला जाता है। नगर में 1.20 लाख लोग हैं, नियमानुसार नगर में 120 सेंटर खोले जाने हैं जिससे 240 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे।

chat bot
आपका साथी