तीसरी लहर हो सकती है ज्यादा घातक

कोरोना की तीसरी लहर और भी ज्यादा घातक होने की आशंका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:43 PM (IST)
तीसरी लहर हो सकती है ज्यादा घातक
तीसरी लहर हो सकती है ज्यादा घातक

बागपत, जेएनएन। कोरोना की तीसरी लहर और भी ज्यादा घातक होने की आशंका है। अगर आशंका सही साबित हुई तो जिले में कोहराम मचा सकती है। वजह लोगों की लापरवाही। चेहरे पर मास्क नहीं है और भीड़भाड़ वाली जगहों में ही शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। यह ही वजह है कि वायरस जिले में कोहराम मचा सकता है, क्योंकि यह वायरस ज्यादा घातक है।

जिले में कोरोना की तीसरी लहर आसानी से लोगों को संक्रमित कर देगी, क्योंकि यहां के लोग अब लापरवाह हो गए हैं। सबसे जरूरी मास्क है और शारीरिक दूरी का पालन करना है इसी नियमों का पालन नहीं कर रहे है। घर से निकलते ही लापरवाही शुरू हो जाती है जो जहां-जहां जाते है वहां तक जारी रहती है। ये कार्य घर-घर तक वायरस पहुंचाने वाला हो रहा है। अधिकांश जगह इस तरह के ही हालत पैदा हो गए है। सभी जगह बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मास्क लगाने के लिए कोई बोलता है तो वायरस खत्म होने की बात कहते हुए हंसी में उड़ाते हुए ये लोग चले जाते है। युवा वर्ग इस कार्य में सबसे आगे है। जागरूक नहीं बने तो यह जिले के लिए खतरा साबित होगा। क्योंकि तीसरी लहर में कोरोना का वायरस बहुत ही ज्यादा घातक है। जो संक्रमित हुए तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है।

एसीएमओ डा. भुजवीर सिंह ने कहा कि पहली और दूसरी लहर का तो सामना कर लिया अब तीसरी लहर और भी ज्यादा घातक है। इस लिए सभी सावधानियां बरते है। सबसे जरूरी मास्क और शारीरिक दूरी का पालन है। अन्य जो भी जरूरी कार्य उसका पालन हर हाल में करें।

chat bot
आपका साथी