अनदेखी: पूर्वी यमुना नहर से पानी की चोरी

पूर्वी यमुना नहर से पानी की चोरी हो रही है। कुछ दबंग किसान पंपसेट लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 11:54 PM (IST)
अनदेखी: पूर्वी यमुना नहर से पानी की चोरी
अनदेखी: पूर्वी यमुना नहर से पानी की चोरी

बागपत, जेएनएन। पूर्वी यमुना नहर से पानी की चोरी हो रही है। कुछ दबंग किसान पंपसेट लगाकर ट्रैक्टर आदि से अपने खेतों की सिचाई कर रहे हैं, जिसके कारण आगे वाले किसानों के खेतों की सिचाई नहीं हो पाती है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। उधर, सिचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस मामले में कार्यवाही नहीं करते हैं। सवाल यह है आखिर विभाग यह सब अनदेखी कब तक करता रहेगा। हालांकि विभाग के जेई आदि पूर्वी यमुना नहर की गश्त करते हैं, लेकिन जहां भी पानी चोरी होता दिखाई देता है तो मुंह फेरकर आगे की ओर निकल जाते हैं।

पूर्वी यमुना नहर रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव से शुरू होकर चांदीनगर थाना क्षेत्र के डगरपुर गांव तक स्थित है। इससे आगे गाजियाबाद जनपद शुरू हो जाता है। जनपद में ककड़ीपुर, रमाला, किशनपुर बराल, सौंटी, बासौली, बरवाला, बावली, बड़ौली, बड़का, औसिक्का, बसौद, खट्टा प्रहलादपुर, डौला, अलावालपुर आदि दो दर्जन से ज्यादा गांव पूर्वी यमुना नहर पर स्थित हैं। पूर्वी यमुना नहर में हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिचाई पूर्वी यमुना नहर के पानी से ही होती है। आजकल नहर में थोड़ा ही पानी आ रहा है। नहर में जगह-जगह कुछ दबंग किसान पंपसेट आदि से पानी की चोरी कर फसलों की सिचाई कर रहे हैं। इससे आगे वाले किसानों के खेतों की सिचाई नहीं होती है।

सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर उतरी पुलिस, लोगों को दी हिदायत

कोरोना वायरस का संक्रमण न बढ़ सके और लोग अपने घरों पर ही रहे, इसके लिए रविवार को कोतवाल अजय कुमार शर्मा के साथ पुलिस सड़कों पर उतरी और जगह-जगह चेकिग अभियान चलाकर बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने कई दुकानों को बंद कराया। पुलिस ने भगवान महावीर मार्ग, नेहरू रोड, गांधी रोड, गुराना रोड, बिजरौल रोड आदि पर गश्त की।

chat bot
आपका साथी