छपरौली विधायक ने कोविड मेडिसिन किट वितरित की

छपरौली विधायक ने अपने आवास पर कोविड मेडिसिन किट का वितरण कराया। क्षेत्र में कोरोना पीड़ित तक यह किट पहुंचाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:37 PM (IST)
छपरौली विधायक ने कोविड मेडिसिन किट वितरित की
छपरौली विधायक ने कोविड मेडिसिन किट वितरित की

जेएनएन, बागपत: छपरौली विधायक ने अपने आवास पर कोविड मेडिसन किट का वितरण कराया। क्षेत्र में होम आइसोलेट कोरोना से पीड़ित लोगों तक यह किट पहुंचाई जाएंगी।

छपरौली विधायक सहेंद्र सिह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 से पीड़ित जरूरतमंद लोगों के लिए कोविड मेडिसन किट तैयार कराई गई है, जो मरीज घर पर आइसोलेट हैं, उन तक यह किट पहुंचाई जा रही हैं। पहले उनका लक्ष्य क्षेत्र में 10 हजार किट वितरित करने का है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है। किट वितरण करने की जिम्मेदारी गांवों के पूर्व व वर्तमान प्रधान के अलावा पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दी गई है। मंगलवार को किट वितरण करने का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव ने किया। डीएम ने विधायक के नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा, तभी इस महामारी पर विजय पाई जा सकती है। इस दौरान सुभाष, रमेश, आशीष, मास्टर सूबे सिंह आदि मौजूद रहे।

जेल से आठ कैदियों की पेरोल पर रिहाई

जागरण संवाददाता, बागपत : कोरोना के फैले संक्रमण की वजह से शासन के आदेश पर आठ कैदियों की जेल से पेरोल पर रिहाई हुई है। पूर्व में 63 बंदियों को अंतरिम जमानत पर जेल से छोड़ा जा चुका है।

कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। जेल में बंदी भी कोरोना पाजिटिव पाए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए शासन व अदालत ने सात साल या उससे कम की सजा के अपराध में कारागार में बंद बंदियों व कैदियों की 60 दिन की रिहाई का निर्णय लिया था। शासन के आदेश का जिला कारागार प्रशासन ने पालन करते हुए 33 कैदियों की सूची शासन को भेजी गई थी। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि शासन ने आठ कैदियों की पेरोल पर रिहाई का आदेश दिया। शासन के आदेश का पालन करते हुए आठ कैदियों को सोमवार को रिहा किया गया। इनमें कैदी मुनसब, तरीकत, अमजद, इरशाद, जाहिद, सद्दाम, भिखारी व जितेंद्र शामिल हैं। वहीं अदालत के आदेश पर अंतरिम जमानत पर पूर्व में जेल से 63 बंदियों को रिहा किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी