हाईवे के नालों की सफाई को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बावली के ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल 709बी के दोनों और बने नालों की सफाई को लेकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:35 PM (IST)
हाईवे के नालों की सफाई को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हाईवे के नालों की सफाई को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बागपत, जेएनएन। बावली के ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल 709बी के दोनों और बने नालों की सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं।

ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नालों की सफाई कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य साक्षी तोमर तथा अन्य ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में नालों व तालाबों की सफाई कराने की मांग की है। दीपेंद्र, जितेंद्र, राजकुमार, वकील, सुखबीर सिंह ने कहा कि नालों का पानी लोगों के घर में घुस जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। पूरनपुर नवादा गांव मे रेत खनन जोरों पर

पुरनपुर नवादा गांव में हिडंन नदी के किनारे रेत खनन किया जा रहा है। माफिया रात में खनन कर ईट भट्ठों पर रेत सप्लाई कर रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर भी खनन नही रूक रहा है।

पुरनपुर नवादा गांव मे हिडन नदी के किनारे वन विभाग की जमीन से रेत के खनन का काम जोरों पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह चार बजे के आसपास जंगल में जेसीबी से खुदाई शुरू होती है जो घंटों तक चलती है। पिंकू ने बताया कि वन विभाग की जमीन में माफिया लगातार खनन कर रहे है। आरोप लगाया कि गांव के ही जनप्रतिनिधि हरेक ट्रैक्टर- ट्राली से दो सौ रूपये वसूली करते है। माफिया रेत को ईंट भट्ठों पर सप्लाई करता है। कई बार पुलिस मे भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने से माफिया के हौंसले बुलंद है। शिकायतों के बाद भी खनन रुकने का नाम नहीं नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी