वंचितों को अधिकार दिलाएगी रालोद: सुभाष गुर्जर

मवीकलां में रालोद बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम में रालोद के वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:10 PM (IST)
वंचितों को अधिकार दिलाएगी रालोद: सुभाष गुर्जर
वंचितों को अधिकार दिलाएगी रालोद: सुभाष गुर्जर

बागपत, जेएनएन। मवीकलां में रालोद बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम में रालोद के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल जनहित में 22 घोषणाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब उत्थान के लिए काम नहीं किया। एमएसपी पर कानून बनना चाहिए। सरकार पर किसानों व अति पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया। सात दिसंबर को मेरठ में होगी जिसमें बागपत से हजारों लोगों से भाग लेंगे। वहीं, लोगों ने सुभाष गुर्जर का स्वागत किया है। भंवर सिंह, तेजपाल, कृष्ण, जाकिर,शरीफ, संतोष देवी, धर्मेंद्र, नीटू, आदि मौजूद रहे। रैली को सफल बनाने का आह्वान

शनिवार को दादरी स्थित चौ. फूल सिंह आर्य महाविद्यालय में पत्रकार वार्ता में रालोद राष्ट्रीय सचिव सुखबीर गठीना ने कहा कि सात दिसंबर को दबथुवा में होने वाली सपा व रालोद की रैली ऐतिहासिक होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। इस दौरान, रब्बान, प्रमोद कुमार, राजू तोमर सिरसली आदि मौजूद रहे। सर्वर के इंतजार में बाट जोहने को मजबूर किसान

तमेलागढ़ी गांव में स्थित खतौली चीनी मिल के सी गन्ना क्रय केंद्र पर इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कई दिन से किसान व मिल कर्मी परेशान हैं। किसानों को कई-कई घंटे सर्वर आने की इंतजार करना पड़ रहा है। नाराज किसानों ने इंटरनेट सेवा दुरुस्त कराने की मांग की है।

किसान ऋषिपाल सिंह, सुरेश, ब्रजमोहन, मलखान, बारू, अनुज, महावीर, जसवीर, इंद्रपाल आदि ने बताया की गन्ना क्रय केंद्र पर सुबह गन्ना लेकर जाते हैं, शाम तक बुग्गी गन्ने से भरी खड़ी रहती है। जब तक गन्ना नहीं तौला जाता तब तक तौल लिपिक भी वहीं मौजूद रहता है। जबकि अन्य गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल लिपिक सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तौल कर वापिस चले जाते हैं। तौल लिपिक अतेंद्र वेदवान का कहना है कि इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण एक सप्ताह से गन्ना तौल में दिक्कत आ रही है।

chat bot
आपका साथी